रामपुर: रामपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में सफलतापूर्वक कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
घटना 22 अक्टूबर की है जब एक व्यक्ति अपनी HF Deluxe मोटरसाइकिल लालपुर बंदे के पास खड़ी करके सामान खरीदने गया था। जब वह वापस लौटा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। इस संबंध में 31 अक्टूबर को थाना टांडा पर मुकदमा संख्या 499/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर थाना टांडा पुलिस ने नंगली परसुपुरा मोड़ से दानिश पुत्र अरब शाह निवासी ग्राम लालपुर कला और फईम पुत्र आरिफ निवासी बेगम वाली बगीया को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर चार मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनमें HF Deluxe, Hero Splendor, Hero और Hero Honda Passion Pro शामिल हैं।
यह कार्रवाई निरीक्षक अपराध वीरेश कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा और टीम ने की।
कोतवाली क्षेत्र में जमीन धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी
थाना कोतवाली पुलिस ने 1.72 करोड़ रुपये की जमीन धोखाधड़ी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
मामले में आरोप है कि अभियुक्तों ने ग्राम इंद्रा में स्थित काश्तकारी गाटा संख्या 70, 78, 79, 80 कुल 4.92 हेक्टेयर जमीन खरीदने के नाम पर वादी से 1.72 करोड़ रुपये लेकर बैनामा नहीं किया। इस संबंध में 1 जुलाई को मुकदमा संख्या 95/25 धारा 318(4)/316(2)/61(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था, जिसमें बाद में धारा 338/336(3)/340(2)/111 बीएनएस की वृद्धि की गई।
शनिवार को थाना कोतवाली पुलिस ने शारूक पुत्र मुख्तियार और गुड्डी पत्नी मुन्ने खां को उनके घर से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उप निरीक्षक यादवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

