रामपुर: जनपद रामपुर में थाना शाहबाद पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित दो आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में मलखान पुत्र श्यामलाल और मोरकली पत्नी मलखान, निवासी ग्राम चन्द्रपुरा सालिस थाना शाहबाद, जनपद रामपुर शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 01 सितंबर 2025 को वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्त अरून कुमार, मलखान, मोरकली, संतोष और महेश के विरुद्ध वादी की पुत्री से अतिरिक्त दहेज स्वरूप एक लाख रुपये की मांग करने और मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर देने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह प्रकरण मु0अ0सं0-255/2025, धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 दहेज अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी शाहबाद द्वारा संपादित की जा रही है।
इससे पूर्व मुल्जिम अरून कुमार को 3 सितंबर 2025 को गिरफ्तार किया जा चुका था। आज 7 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना शाहबाद पुलिस टीम ने मलखान और मोरकली को ग्राम चन्द्रपुरा सालिस जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक धीरेन्द्र तोमर, कांस्टेबल चमन कुमार व महिला कांस्टेबल संध्या उपाध्याय शामिल रहे।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

