संभल में बिजली चोरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: डीएम-एसपी की अगुवाई में रातभर चला मेगा अभियान

0
211
Major action against electricity theft in Sambhal: A mega operation was conducted throughout the night under the leadership of the District Magistrate and Superintendent of Police.
संभल में बिजली चोरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: डीएम-एसपी की अगुवाई में रातभर चला मेगा अभियान

संभल: जिले में बिजली चोरी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस और बिजली विभाग की संयुक्त टीमों ने रविवार देर रात तक एक बड़ा अभियान चलाया।

बताया गया कि टीमों ने संवेदनशील इलाकों में छापेमारी कर कई स्थानों पर अवैध कनेक्शन काटे और बिजली चोरी में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, इन इलाकों में लंबे समय से बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने यह विशेष अभियान शुरू किया।

अभियान के दौरान डीएम राजेंद्र पेंसिया ने स्पष्ट कहा कि बिजली चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने बताया कि आगे भी इसी तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि बिजली चोरी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

डीएम राजेंद्र पेंसिया का बयान:

“बिजली चोरी रोकने के लिए हम पूरी तरह कटिबद्ध हैं। इसमें किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी।”