सम्भल (उत्तर प्रदेश): गाजियाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान तलवारें बांटे जाने की घटना के विरोध में सम्भल में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) कार्यकर्ताओं ने अनोखे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। मंगलवार को चौधरी सराय चौराहे पर AIMIM कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को कलम और फूल बांटकर प्रेम, अमन और भाईचारे का संदेश दिया।
इस मौके पर AIMIM के जिला अध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने कहा कि समाज को हिंसा और नफरत की नहीं, बल्कि शिक्षा और शांति की राह अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा, “हम कलम और फूल के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि देश आगे बढ़ाने का रास्ता ज्ञान और आपसी भाईचारे से होकर जाता है, न कि हथियारों से।”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यदि हथियार बांटने की यह घटना किसी दलित या मुस्लिम समूह से जुड़ी होती, तो प्रशासन तुरंत बुलडोजर चला देता, लेकिन कुछ लोगों के लिए अलग मानदंड अपनाए जाते हैं।
चेयरमैन प्रतिनिधि चौधरी मुशीर खां ने कहा कि मुल्क तलवार से नहीं बल्कि कलम और मोहब्बत के पैगाम से चलता है। उन्होंने नई पीढ़ी को शिक्षा और इंसानियत का संदेश देने पर जोर दिया।
AIMIM की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे समाज में शांति और सौहार्द बढ़ाने वाला कदम बताया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
- ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाकर सौंपे सबूत और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की

- वरिष्ठ पत्रकार रज़ा रिज़वी पुनः प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य नियुक्त, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दी बधाई

- ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बिफरा ‘INDIA’ गठबंधन: पटना से हैदराबाद तक सड़क पर विपक्ष, चुनाव आयोग पर तीखा हमला

- ‘मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश को हाईजैक किया, यह देशद्रोह है’: इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी

- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

