रामपुर के नए पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने संभाला पदभार, जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें

Date:

रामपुर, 1 अप्रैल 2026: रामपुर जिले में बुधवार को नवागंतुक पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। संत रविदास गेस्ट हाउस में पुलिस लाइन की गार्द ने उन्हें सलामी दी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह और क्षेत्राधिकारी टांडा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

जनपद रामपुर के नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीना ने आज पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को सुना। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Rampur new sp

पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीना ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर, समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और स्थानीय समस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिन्हें एसपी ने गंभीरता से सुना।

श्री सोमेन्द्र मीना हाल ही में रामपुर के नवागत पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाल चुके हैं। उनकी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ जनता से सीधा संवाद स्थापित कर शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...