वेबडेस्क, 6 अप्रैल: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाइफा में हुए घातक हमले पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। उत्तरी इजरायल में हुए बैलिस्टिक मिसाइल हमले में चार लोगों की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्होंने हाइफा के मेयर योना याहाव से बात की और इस हमले में चार लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने अपने कार्यालय के महानिदेशक को निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों और नगर पालिका को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
नेतन्याहू ने कहा कि जो लोग होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करते हैं और सुरक्षित क्षेत्रों में रहते हैं, उनके घायल होने की आशंका लगभग न के बराबर होती है। उन्होंने देश के सभी नागरिकों, खासकर उत्तर इजरायल के निवासियों से अपील की कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
इजरायल के गवर्नमेंट प्रेस ऑफिस के अनुसार, ईरानी शासन और उसके समर्थक रिहायशी इलाकों में बेगुनाह नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। हालिया बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद चार लोगों की मौत हुई है।
दूसरी ओर, ईरान ने हालिया संघर्ष विराम प्रस्तावों पर अपनी स्थिति और मांगें स्पष्ट कर दी हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि अमेरिका की ओर से पहले पेश की गई तथाकथित 15 सूत्रीय योजना को ईरान ने खारिज कर दिया है, क्योंकि वह उसके अनुसार बहुत अधिक और असंतुलित थी।
मीडिया ब्रीफिंग में बघाई ने कहा कि अल्टीमेटम और युद्ध अपराधों की धमकियों के साथ बातचीत नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी दबाव में आकर वार्ता नहीं करेगा और अपनी रणनीतिक हितों की रक्षा को प्राथमिकता देगा।
ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप की उन धमकियों की भी कड़ी निंदा की, जिनमें बिजली घर और पुल जैसे बुनियादी ढांचों पर हमले की बात कही गई थी। बघाई ने इसे युद्ध अपराध बताया। उन्होंने अमेरिका पर कूटनीति को कमजोर करने, विश्वासघात करने और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’

- अमेरिका-ईरान संघर्षविराम में पाकिस्तान की ऐतिहासिक मध्यस्थता; वैश्विक कूटनीति में बढ़ा क़द

- G7 Summit: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता; ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ का खुलना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी

- ईरान-अमेरिका ऐतिहासिक समझौता: सुरक्षा कारणों से बदला गया हस्ताक्षर समारोह का स्थान, अब स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक में होगा आयोजन

- ऐतिहासिक शांति समझौता: राष्ट्रपति ट्रम्प ने की ईरान के साथ डील की घोषणा, नौसैनिक नाकाबंदी समाप्त

- जी7 शिखर सम्मेलन: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद

- इज़राइल की वित्तीय नाकेबंदी से फिलिसतीन का स्वास्थ्य ढांचा ढहने की कगार पर, हजारों मरीजों की जान खतरे में

- मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव: संयुक्त राष्ट्र ने दी बड़े क्षेत्रीय संकट और वैश्विक असर की चेतावनी

