नई दिल्ली, 22 मई: जामिया मिलिया इस्लामिया के पूर्व छात्र और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (MLC) शाह आलम उर्फ ‘गुड्डू जमाली’ ने विश्वविद्यालय के विकास के लिए अपनी प्रतिज्ञा पूरी करते हुए शुक्रवार को 50 लाख रुपये का चेक सौंपा।
बालिका छात्रावास और कैंटीन का होगा निर्माण
इस राशि में से शाह आलम ने विश्वविद्यालय प्रशासन से 35 लाख रुपये बालिका छात्रावास (गर्ल्स हॉस्टल) के निर्माण पर और 15 लाख रुपये ‘जामिया पूर्व छात्र कैंटीन’ (एल्युमनाई कैंटीन) पर खर्च करने का अनुरोध किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से डीन (जामिया मामले) प्रोफेसर आसिफ हुसैन और ललित कला विभाग के प्रमुख शाह अबुल फैज, जबकि एल्युमनाई एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करते हुए नदीमुद्दीन चौधरी और सैयद मोहम्मद काजिम ने शाह आलम के कार्यालय जाकर यह चेक प्राप्त किया।
ये भी पढ़ें:
जामिया के पूर्व छात्र और सांसद जावेद अली खान ने निभाया वादा; छात्राओं के हॉस्टल के लिए दिए 50 लाख रुपये
जश्न-ए-जौहर 2025: जामिया मिलिया इस्लामिया का भव्य एल्युमनाई समारोह
जामिया जौहर डिनर 2025 में ली थी प्रतिज्ञा
गौरतलब है कि ‘जामिया जौहर डिनर 2025’ समारोह के दौरान मौलाना मोहम्मद अली जौहर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए शाह आलम ने संकल्प लिया था कि यदि जामिया में नई परियोजनाएं शुरू होती हैं, तो वे पूर्व छात्रों के सहयोग से 100 करोड़ रुपये जुटाएंगे। उन्होंने कहा था कि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों को आगे आकर अपने संस्थान के सपनों को साकार करने के लिए योगदान देना चाहिए।
कुलपति और रजिस्ट्रार के कार्यों को सराहा
चेक सौंपने के अवसर पर शाह आलम गुड्डू जमाली ने जामिया के कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ और रजिस्ट्रार मेहताब आलम की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जामिया प्रशासन द्वारा परिसर के विकास में पूर्व छात्रों को शामिल करना बेहद सराहनीय कदम है। उन्होंने इस मुहिम के लिए नदीम चौधरी और प्रोफेसर आसिफ हुसैन के प्रयासों की भी दिल खोलकर तारीफ की।
अन्य राजनेताओं पर बढ़ा ‘वादा’ निभाने का दबाव
जामिया समुदाय और पूर्व छात्रों ने गुड्डू जमाली को ‘जामिया का गौरवशाली सपूत’ बताते हुए इस उदार पहल की जमकर सराहना की है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और जामिया के पूर्व छात्र जावेद अली खान भी अपने सांसद निधि (MP LAD) से 50 लाख रुपये दान कर चुके हैं।
गुड्डू जमाली के इस कदम के बाद अब जामिया जौहर डिनर 2025 में वादा करने वाले अन्य दिग्गज नेताओं—जैसे सांसद मोहिबुल्लाह नादवी, विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर, ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान और दिल्ली के पूर्व मंत्री इमरान हुसैन पर भी अपने वादों को जल्द पूरा करने का नैतिक दबाव बढ़ गया है।
- IAS आंजनेय कुमार सिंह नई दिल्ली सिक्किम हाउस में बने OSD

- दिवाली की पूर्व संध्या पर दिल्ली की हवा बेहद जहरीली, बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

- दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू: 5वीं तक हाइब्रिड कक्षाएं, ऑफिसों में 50% स्टाफ, पुरानी गाड़ियों पर रोक

- दिवाली से पहले घुटने लगा दिल्ली-NCR का दम: AQI 334 पहुंचा, GRAP-2 लागू; जानें किन नियमों पर बढ़ी सख्ती

- ज्ञानेश कुमार जैसे लोग कुर्सी पर रहे तो लोकतंत्र पर खतरा बढ़ता रहेगा: खड़गे

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

