डॉ. आदित्य गुप्ता ने 90 वर्षीय वृद्धा को दिया नया जीवन, नगर में प्रशंसा

Date:

बदायूँ/सहसवान: कहते हैं कि जहां उम्मीदें खत्म हो जाती हैं, वहां से एक कुशल चिकित्सक की जिम्मेदारी शुरू होती है। जब इंसान जिंदगी से निराश हो जाता है, तब डॉक्टर ही उम्मीद की आखिरी किरण बनता है। इस कहावत को रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आदित्य गुप्ता ने एक बार फिर सच साबित कर दिखाया है। उन्होंने अपनी सूझबूझ, अथक मेहनत और अनुभव से एक 90 वर्षीय वृद्ध महिला को नया जीवन देकर क्षेत्र में मिसाल पेश की है।

नगर के मोहल्ला नसरुल्लागंज निवासी रामकृष्ण सक्सेना (उर्फ राय साहब) की पत्नी श्रीमती सरला सक्सेना पिछले करीब पांच वर्षों से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं। पांच वर्ष पूर्व उन्हें ‘कम्पलीट हार्ट ब्लॉक’ जैसी गंभीर हृदय बीमारी ने घेर लिया था, जिससे उनकी जान पर बन आई थी। उस कठिन समय में डॉ. आदित्य गुप्ता ने त्वरित कदम उठाते हुए सफलतापूर्वक पेसमेकर प्रत्यारोपण (Implant) किया और उन्हें नई जिंदगी दी। इसके बाद करीब चार वर्षों तक उनका जीवन सामान्य रहा।

चुनौतियों का दौर और डॉक्टर का समर्पण समय बीतने के साथ हाल ही में उन्हें दोबारा हार्ट अटैक आया। परिवार की उम्मीदें टूटने लगी थीं, लेकिन डॉ. गुप्ता ने अपनी विशेषज्ञता से उन्हें एक बार फिर संकट से उबारा। अभी परिवार इस मानसिक तनाव से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि अचानक वृद्धा की तबीयत बेहद बिगड़ गई। इस बार वे मल्टी ऑर्गन फेल्योर, सेप्टीसीमिया और हृदय के केवल 20 प्रतिशत काम करने जैसी अत्यंत क्रिटिकल (गंभीर) स्थिति में पहुंच गईं।

परिजनों ने उन्हें कई बड़े हायर सेंटरों में भी दिखाया, लेकिन स्वास्थ्य में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ। ऐसे निराशाजनक दौर में डॉ. आदित्य गुप्ता एक बार फिर संकटमोचक बनकर सामने आए। उन्होंने अपने अस्पताल में मरीज को चौबीसों घंटे गहन निगरानी में रखा और समर्पित उपचार शुरू किया।

डॉक्टर के इन्हीं अथक प्रयासों का परिणाम है कि जो महिला जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थीं, वे अब न केवल खतरे से बाहर हैं, बल्कि अपने पैरों पर खड़ी होने लगी हैं। फिलहाल डॉ. आदित्य गुप्ता की देखरेख में उनका इलाज जारी है और जल्द ही उनके पूर्ण स्वस्थ होने की उम्मीद है। डॉ. गुप्ता के इस मानवीय और उत्कृष्ट चिकित्सकीय कार्य की पूरे नगर में जमकर प्रशंसा हो रही है। लोग उनके समर्पण और सेवा भावना को सलाम कर रहे हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान हादसे का शिकार, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया; सभी यात्री सुरक्षित

श्रीनगर: श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को इंडिगो...

जन्माष्टमी पर राधा बनी हेमा मालिनी, शेयर की ‘राधा रास बिहारी’ डांस बैले की झलक, बोलीं- ‘राधे-राधे, जय श्री कृष्णा’

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री, भरतनाट्यम नृत्यांगना और सांसद...

IndiGo Flight Hits VDGS Pole While Parking at Srinagar Airport; All Passengers and Crew Safe

Srinagar: An IndiGo aircraft collided with a Visual Docking...