अमेरिका: हाईवे पर छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, स्थानीय लोगों की तत्परता से बची कई जानें; 1 की मौत

Date:

टेक्सास (अमेरिका): अमेरिका के टेक्सास राज्य के लारेडो में एक छोटा जेट विमान राजमार्ग (हाईवे) पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद आम नागरिकों की त्वरित और सूझबूझ भरी कार्रवाई के चलते कई यात्रियों की जान बचा ली गई।

एक विदेशी समाचार एजेंसी के अनुसार, विमान में कुल छह लोग सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद, हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने अपने वाहन रोके और घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए कॉकपिट की खिड़की तक तोड़ दी और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया।

समाचार एजेंसी ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जान गंवाने वाला व्यक्ति विमान में सवार था या जमीन पर मौजूद कोई राहगीर था। वहीं, स्थानीय पुलिस ने अभी तक विमान में सवार लोगों की पहचान या उनकी सटीक स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

धुएं से पुलिसकर्मी अस्वस्थ, तकनीकी खराबी की आशंका

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुर्घटना के बाद निकले घने धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ होने पर 5 पुलिस अधिकारियों को अस्पताल ले जाना पड़ा।

एक फ्लाइट ट्रैकिंग कंपनी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान ‘सेसना सिटेशन लैटीट्यूड’ (Cessna Citation Latitude) था, जिसने मैक्सिको के ‘लॉस कैबोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ से उड़ान भरी थी।

हादसे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, लारेडो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक गिल्बर्टो सांचेज़ के अनुसार, विमान में संभवतः कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

मुहर्रम मुबारक नहीं, आत्ममंथन का महीना; कर्बला सत्य और सत्ता के संघर्ष का शाश्वत प्रतीक: मज़ाहिर रुहेला पठान

मुरादाबाद: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मज़ाहिर रुहेला...