उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में बरसो से चली आ रही परंपरा के मुताबिक जामा मस्जिद के अंदर और शहर की सड़कों पर नमाज अदा की जाती रही है। लेकिन इसबार सरकारी फरमान के बाद सड़कों पर नमाज पढ़ने की मनादी थी जिसको लेकर मुस्लिम उलेमाओं ने अपने समुदाय से अपने अपने ही मोहल्ले और गांव में स्थित मस्जिदों में नमाज पढ़ने की गुजारिश की थी।
उलेमाओं और प्रशासन की गुजारिश के बाद सभी ने पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए मस्जिदों में ही अलविदा जुमा की नमाज अदा की।
इसके बाद सभी नमाजियों पर जहां पुलिस एवं जिला प्रशासन ने जामा मस्जिद के गेट पर खड़े होकर फूल बरसाए तो वहीं हिंदू समुदाय के लोग भी नमाज़ियों के ऊपर फूल बरसाते नजर आए।
जनपद रामपुर मे बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं और यहां की गंगा जमुनी तहजीब दूर-दूर तक मशहूर है। यही कारण है कि यहां पर कभी हिंदू मुस्लिमों के बीच में दंगा नहीं हुआ। यहां पर मुस्लिम समुदाय के लोग हिंदुओं के साथ फूल और गुलाल की होली खेलते हैं। मुस्लिम समाज के लोग बालाजी शोभा यात्रा के दौरान हिंदुओं पर फूलों की वर्षा कर इस एकता की मिसाल को पेश कर चुके हैं।
बरसों पुरानी एक परंपरा जो काफी लंबे समय से जामा मस्जिद के अंदर और बाहर सड़कों पर अलविदा जुम्मा की नमाज पढ़ने की चली आ रही थी। लेकिन सरकारी फरमान के बाद उलेमाओं ने मस्जिदों के अंदर ही नमाजियों से नमाज पढ़ने की इल्तजा की थी। जिसके बाद अलविदा की नमाज जामा मस्जिद सहित सभी मोहल्ले और गांव की मस्जिदों में अदा की गई।
इसी को लेकर जहां जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने जामा मस्जिद से निकलने वाले नमाजियों को गुलाब के फूल भेंट किए तो वही फूलों की बारिश भी की।
इसी प्रकार हिंदू समुदाय के लोगों ने भी नमाजियों को फूल भेंट किए और पुष्प वर्षा की। नमाज शांति पूर्वक संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली क्यूंकि यहाँ हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपसी एकता और भाईचारे की बेजोड़ मिसाल पेश करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी है।
सिटी मजिस्ट्रेट हैम सिंह ने बताया कि सभी नमाज़ी भाईयो ने इसमें पूरा सहयोग दिया, इमाम साहब ने पूरा सहयोग दिया। इसके लिए मेरी तरफ से सभी लोगों को बहुत दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। रामपुर की जनता वास्तव में ही अच्छी जनता है। सभी संप्रदाय के लोग यहां मौजूद हैं एक दूसरे से गले मिल रहे हैं। ईद अभी 4 दिन के बाद आने वाली हैं लेकिन हम को ऐसा लग रहा है ईद आज ही से चालू हो गई है।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam

- ‘भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है…’: जयपुर में कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

- वर्जीनिया के अटॉर्नी जनरल जे जोन्स ने वाणिज्यिक ड्राइवरों की निजी जानकारी मांगने की ट्रम्प प्रशासन की मांग पर लगाई रोक

- बदायूं में पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ जारी: संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में 3 शातिर लुटेरे गोली लगने से घायल, सिपाही भी चोटिल

