भाजपा विधायक टी राजा सिंह(T Raja Singh) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो को लेकर उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की। उनका यह पोस्ट वायरल हो गया और प्रदर्शन शुरू हो गया।
भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा प्रकरण अभी थमा नहीं है कि अब तेलंगाना में भाजपा विधायक टी राजा सिंह की भी पैग़ंबर मोहम्मद (स.अ.व) को लेकर विवादित टिप्पणी सामने आई है।
अमर उजाला की खबर के अनुसार, आरोप है कि भाजपा विधायक ने पैगंबर मोहम्मद (स.अ.व) को लेकर अपमानजनक टिप्प्णी की है। इसके बाद गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए हैं। देर रात बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
उधर पुलिस ने बताया है कि पैगंबर मोहम्मद (स.अ.व) के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के बाद भाजपा विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
डीसीपी पी साई चैतन्य ने बताया, बड़ी संख्या में लोगों ने बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना था कि भाजपा विधायक ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, इसलिए उनकी तत्काल गिरफ्तारी की जाए। डीसीपी चैतन्य ने बताया, विधायक के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

