Drugs: मुंबई, गुजरात से NCB ने ज़ब्त की 120 करोड़ से अधिक की ड्रग्स, ‘एअर इंडिया’ के पूर्व पायलट सहित 6 गिरफ्तार

Date:

मुंबई और गुजरात से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 120 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 60 किलोग्राम ड्रग जब्त की है। साथ ही इस मामले में ‘एअर इंडिया’ के एक पूर्व पायलट समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ़्तार आरोपियों में दो मुंबई के रहने वाले हैं। इस गिरोह का सरगना पहले भी मैंड्रेक्स की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। इससे पहले गुजरात के जामनगर से 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। मामले में ‘एअर इंडिया’ का एक पूर्व पायलट भी आरोपी है।

एनडीटीवी के मुताबिक़ जांच में पता चला है कि मुंबई और जामनगर दोनों एक ही ड्रग्स कार्टेल का हिस्सा है। कुल बरामदगी 60 किलो की है, जिसकी कुल कीमत 120 करोड़ रुपये के बराबर है। गिरफ्तार आरोपी सोहेल गफ्फार USA से पायलट की ट्रेनिंग ले चुका है। वह पहले एयर इंडिया में काम कर चुका है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...