Rampur By election: रामपुर उपचुनाव में आजम खान के साथ अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया

Date:

उत्तर प्रदेश/रामपुर: रामपुर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रामपुर पहुंचे और उन्होंने किले के मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया।

इस जनसभा में आजम खान, उनकबविधायक बेटेबअब्दुल्ला आजम खान सहित सपा के तमाम दिग्गज नेता मौजूद थे।

अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी आसिम राजा के लिए जनता से वोट की अपील की।

वही आज़म खान ने कहा जिन्होंने गद्दारी की हो हम जस्टिस बे की नस्ल है जब उनसे अंग्रेजों ने कहा कि भगत सिंह को फांसी देना है तो उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा मैं जज हूं कसाई नहीं हूं और यह कहकर जस्टिस बे ने अदालत की कुर्सी से इस्तीफा दे दिया और भगत सिंह को फांसी नहीं दी।

आजम खान ने कहा इतनी फौज उतार दी गई रामपुर में, फौज के हवाले कर दिया रामपुर को इस बदनसीब बस्ती को, जैसे किसी गैर मुल्क का हिस्सा हो कि बबगावत करने वाले हों,अरे यह निहत्थे भूखे पेट किससे बगावत करेंगे, इन्हें मत मारने आओ वर्दियों वालों, तुम्हारी दहशत से यह खौफ़ज़दा होने वाले नहीं हैं, मायूस जरूर हो गए हैं कि एक ऐसा हमारा वतन हो गया, यह वतन कैसा हो गया जो आज सत्ताधारी लोग स्टेज पर सिवाय गोकशो के कोई नजर नहीं आता, गाय काटने वालों के सिवाय कोई नजर नहीं आता 50,50 मुकदमे हैं, दरोगाओ को घरो में बंद करके मारने वाले आज भारतीय जनता पार्टी के नेता बने हुए हैं, बताओ गौ माताओ का क्या होगा जब वह हत्यारे स्टेज पर बैठे होंगे, कोई गवाह लाओ चार बार सरकारे रहीं अगर किसी एक गो कश की सिफारिश की हो और आज गो कशो की चांदी आई हुई है, सबसे ज्यादा सम्मान उन्ही को मिल रहा है और जो असल भाजपा वाले थे वह दरी बिछा रहे हैं।

आज़म खान ने कहा नवाब की कुर्सी 1857 के हदर को नाकाम करने आज़ादी की पहली चिंगारी को नाकाम करने नवाब की कुर्सी मलका विक्टोरिया के बराबर से पड़ने लगी, वह नवाब जिसकी कुर्सी मलका विक्टोरिया के बराबर में पढ़ती थी, रामपुर के साथ यह हुआ कि जिस सड़क पर नवाब की गाड़ी चलती थी उस सड़क पर आप नहीं चल सकते थे।

आजम खान बोले इसे मादरे वतन कहने का हक नहीं है आज हमारे पास, हमारी किराएदारी ही खत्म कर दी गई, मालिकाना हक खत्म हो गया। बापू, मौलाना साहब आप ने रोका था हमें, सरदार पटेल जी आपने रोका था हमें, पंडित जवाहरलाल नेहरू आपने रोका था हमें, यह मुल्क मजहब के नाम पर आपने बांटा था, इन बच्चों ने नहीं बांटा था हमने नहीं बांटा था, मजहब के नाम पर देश के टुकड़े कर दिए और बचे हुए लोगों के टुकड़े अब किए जाने की साजिश है।

यह कैसा हिंदुस्तान है? यह क्या हो गया गोकशों का राज आ गया, वजीर ए आला आप तशरीफ लाने वाले हैं। हम आपसे जानना चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी को सबसे प्यारे गौ हत्यारे क्यों हैं क्यों है गौ हत्यारे प्यारे।

कहीं डिपो है कहीं नौकरी है वजीफा मिल रहा है या गरीब को घर मिला हुआ है दरोगा साहब जाते हैं सीओ साहब तशरीफ ले जाते हैं माशाल्लाह हैं भी आसमान छूने वाले,, अल्लाह ने कद भी ऐसा शानदार दिया है बड़े हसीन आदमी हैं एसपी साहब भी हमारे बड़े अच्छी बातें करते हैं भाई साहब लेकिन जो कलेक्टर साहब हैं उनका कुछ ना बयान सुनने को मिलता है क्या कलेक्टर की सीट खत्म हो गई रामपुर से ओहदा खत्म हो गया डीएम तो लगता है कोई है ही नहीं यह तो मशीन बरामद कर लाए किस चीज की झाड़ू देने वाली रपट लिख वाई की नगरपालिका की मशीन चुरा ली थी चेयर पर्सन साहिबा बैठी हैं इन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि ना हमने यह मशीन खरीदी ना हमारी है चार साडे 400 एकड़ जमीन में बनी हुई यूनिवर्सिटी जगह जगह आपने दीवारें तोड़ दी पुलिस खड़ी है वहां आप जो चाहो बरामद कर लो एक मशीन क्या वहां से आप जहाज एके-47 बम जो चाहे बरामद कर लो भई आपके कब्जे में है।

अखिलेश यादव के रामपुर पहुंचने पर आजम खान ने कहा ऐसा ही कुछ मंजर देखिए कितना अच्छा लग रहा है यह वजीरे आला की हैसियत से आते थे तो 10 से 15 वर्दियां नजर आती थी अल्हम्दुलिल्लाह आज तुम कम हो वर्दियां ज्यादा है क्या कहने वाह बहादुरों वाह,, वाह मेरे देश के चलाने वालों वाह मुबारक मुबारक तुम्हें बेकसूर को डराने वालों बुर्का पोशों पर बेंत चलाने वालों मुबारक हो तुम्हें यह जवां मर्दगी बहादुरी देश की सरहद को बचाने वालों मुबारक हो बहादुरी तुम्हें पूरा शहर सेंसेटिव है पूरे शहर से खतरा है अरे रामपुर वालों तुम तो दुनिया के लिए दहशत बन गए तुमने इतना डरा दिया राज्य सरकार को और देश की सरकार को कि सारी फौज रामपुर में आ गई।

अरे एसपी साहब जिंदाबाद सीओ साहब जिंदाबाद यह थाने गंज के स्पेक्टर साहब जिंदाबाद कोतवाली वाले 2 महीने बाद रिटायर होने वाले हैं माशाअल्लाह लकदक हो गए,, अजी सूत के डाल दिया रामपुर वालों को अगर ₹5 गिर गए तो बोले भैया बच के चलो बच के चलो वाह अरे वाह चरित्रवानो वाह,, और मैं मुर्गी चोर मुर्गी डकैत और तुम पतली गलियों से वाह 1 महीने से मोटरसाइकिल गलियों में पांच पांच सौ की फौज अरे नेकबख्तों यह क्या कर रहे हो यह तेल देश के लिए बचा कर रखते यह क्या कर रहे हो गलियों में गलियां देख रहे हैं अरे क्या औकात बना दी भाई क्या कर दिया यह फ्लैग मार्च हो जाता था तो दहशत बढ़ जाती थी कि पता नहीं क्या होने वाला है क्या हो गया मगर अब तो ऐसा है फ्लैग मार्च ऐसा हो गया मैं कह भी नहीं सकता बुरा मान जाएंगे सब इतनी औकात गिरा दी इतनी हैसियत गिरा दी क्या कर रहे हो सब आ जाओ यहां चीफ इलेक्शन कमिशन साहब आप यहां आ जाओ देदो सर्टिफिकेट एमएलए का हम भी ताली बजाएंगे भांडों की तरह,,, यह जरूरी थोड़े ही है कि भांड गिरी आप ही कर लो हमें भी भांड बना लो अरे यह भांड गिरी से सियासत नहीं होती भांड गिरी से देश नहीं चलता खाकी वर्दी के वकार को बर्बाद कर दिया है खाकी वर्दी की दहशत को खत्म कर दिया है रोज के फ्लैग मार्च से वकार खत्म हो गया है क्या कर रहे हो एसपी साहब आप तो बड़े बहादुर आदमी हो मशीन निकाल लाए अरे वाह वाह फर्नीचर उठा लाए।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा अभी मंच पर कुछ अधिकारियों के जिंदाबाद के नारे सुन रहा था शायद आजाद भारत में पहली बार पुलिस वालों के जिंदाबाद के नारे लग रहे होंगे यह पुलिस के लिए इससे ज्यादा शर्म की बात और कोई हो नहीं सकती।
अखिलेश यादव ने कहा हम लोग है जो कानून और संविधान को मानते हैं और जो लोग वहां दूसरी तरफ बैठे हैं न कानून की परवाह कर रहे हैं ना संविधान की परवाह कर रहे हैं अखिलेश यादव ने दोनों डिप्टी सीएम पर भी कटाक्ष किया कहा यह दो डिप्टी सीएम घूम रहे हैं और हमें जगह-जगह माफिया कह रहे हैं दोनों इस चक्कर में है कि कब मुख्यमंत्री बन जाए। अखिलेश यादव ने कहा मैंने पहले भी उन्हें ऑफर दिया था और आज रामपुर से उन्हें एक ऑफर दे रहा हूं 100 विधायक लाओ और सो विधायक हमारे हैं और मुख्यमंत्री बन जाओ एक मुख्यमंत्री है जो अपने विभाग के सीएमओ और एक डॉक्टर का ट्रांसफर न कर पाए एक दूसरे डिप्टी सीएम है उनका विभाग बदल दिया और जिस विभाग के मंत्री हैं उस विभाग का बजट ही नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा समय से बड़ा बलवान कोई नहीं है जो लोग अन्याय कर रहे हैं और मैं कहना चाहता हूं कि यह जो जो सत्ता में मुख्यमंत्री हैं उनकी फाइल मेरे सामने आई थी फाइल में लिखा था इन पर केस रजिस्टर हो इन पर कार्रवाई हो हम लोग समाजवादी लोग हैं किसी से नफरत या परेशान करने वाली राजनीति नहीं करते हैं हम लोगों ने फाइल वापस कर दी अगर यह बात गलत है तो आप अधिकारियों से पूछ सकते हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...