सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया है। इन सिपाहियों पर मंगोलपुरी इलाके में ई-रिक्शा चार्जिंग और पार्किंग के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस जिस पर देश की राजधानी की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है उसी पुलिस के अफसर अब भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं। सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के दो सिपाहियों को रिश्वत मांगने के आरोप में मंगलवार के रोज़ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए इन सिपाहियों पर आरोप है कि इन्होंने मंगोलपुरी इलाके में ई-रिक्शा चार्जिंग और पार्किंग के लिए रिश्वत मांगी।
मंगोलपुरी थाने में तैनात हैं दोनों सिपाही
गिरफ्तार हुए सिपाहियों की पहचान भीम सिंह और अक्षय के रूप में हुई है। दोनों ही हेड कांस्टेबल हैं। इनकी तैनाती मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन पर है। सीबीआई ने इस मामले में बयान जारी करते हुए बताया कि 10 जुलाई को एक शख्स से शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता की मंगोलपुरी के एलएससी बाजार में ई-रिक्शा चार्जिंग की दुकान है।
50 हजार की मांगी थी रिश्वत
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि 7 जुलाई को कांस्टेबल भीम ने उसे धमकी दी थी। यदि वह 50 हजार रुपये नहीं देगा तो उसकी दुकान चलने नहीं दी जाएगी। उसकी इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने सिपाहियों को पकड़ लिया।
हालांकि भीम ने इस दौरान भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। यह पूरा मामला स्थानीय दुकानदार के सीसीटीवी(CCTV) में कैद हो गया।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam


