सम्भल(17 सितंबर 2019 ): सम्भल के जिला अस्पताल में एक युवक को जेब कतरे की सूचना देना भारी पड़ गया। बतादें कि युवक ने अस्पताल स्टाफ को जेब कतरे की सूचना दी थी, जिसके बाद उल्टा अस्पताल स्टाफ ने उस युवक को ही पीट दिया और पीटते पीटते सीएमएस दफ्तर में ले गए।
पुलिस के आने पर पता चला कि सूचना देने वाला युवक पुलिस का मुखबिर था, जिसको पुलिस वहां से छुड़ा ले गई और जेब क़तरे को गिरफ्तार कर लिया ।
पूरा मामला सम्भल जिला अस्पताल का है जहां एक युवक ने अस्पताल में जेव क़तरे की सूचना अस्पताल स्टाफ को दी, जिसके बाद अस्पताल स्टाफ ने जेब कतरे को मौके से पकड़ लिया और सूचना देने वाले युवक को भी पकड़ने लगे। खुद को घिरा देख युवक वहां से भागने का प्रयास करने लगा जिसके बाद अस्पताल स्टाफ ने युवक को भी पकड़ लिया और उसको सरे बाजार पीटते हुए सीएमएस दफ्तर तक ले गए।
सीएमएस ऑफिस में एक महिला डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ ने पूरी बात सीएमएस को बताई जिसके बाद सीएमएस ने युवक से पूछताछ कि तो युवक ने बताया कि वो पुलिस का मुखबिर है। युवक ने पुलिस को फोन कर बुला लिया जहां पुलिस के सिपाहियों ने बताया कि वो पुलिस को सूचना देता है जिसके बाद पुलिसकर्मी अपने मुखबिर को छुड़ा ले गए और दूसरे पकड़े गए आरोपी जेब कतरे को गिरफ्तार कर लिया।
देखने वाली बात यह है कि पीड़ित युवक बार बार कह रहा था कि वो जेव कतरा नहीं है, वो सिर्फ सूचना दे रहा था। लेकिन इसके बाद भी अस्पताल स्टाफ ने युवक की एक ना सुनी और उसको सरे बाजार पीट डाला।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति
- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज
- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी
- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ
