ड्राइवर की लापरवाही से बस पलटी, 25 यात्री घायल

0
406

सवारियों ने बताया बस ड्राइवर और कंडक्टर दोनों ने रास्ते में रुककर शराब पी और नशे में गाडी चला रहे थे।

Globaltoday.in
रामपुर से सऊद खान की रिपोर्ट

रामपुर(Rampur) की तहसील मिलक हाईवे धर्मपुरा बाईपास के समीप जालंधर से बहराइच तेज़ रफ्तार से जा रही एक प्राइवेट बस एक ट्रक को ओवरटेक करते समय पलट गयी।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर की लापरवाही और तेज गति से दौड़ाने की वजह से ड्राइवर बस पर अपना नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर मिलक के पास धर्मपुरा बाईपास के समीप खाई में गिरकर पलट गई। बस के पलटते ही हाईवे पर चीख-पुकार मच गई।

बस में लगभग 50 से अधिक संख्या में सवारियां थीं जो बस पलटने पर कुछ सवारियां घायल हो गयीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंच गई और सभी घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। गनीमत यह रही हादसे में किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आयीं और ना ही कोई जान माल का नुकसान हुआ।

बस में सफर कर रही सवारियों ने बताया बस ड्राइवर और कंडक्टर ने सुबह अंधेरे रास्ते में एक होटल पर बस को रोककर शराब पी थी। सवारियो के लाख मना करने के बावजूद भी ड्राइवर बस को बहुत तेज गति से दौडा रहा था, इसी के चलते यह हादसा हुआ

वहीं घायल युवक महिंद्र ने बताया वह लखीमपुर खीरी का रहने वाला है जहाँ से हम लोग बस पर बैठे थे और बस में पूरी सवारियां आ गई थीं लेकिन आते आते रास्ते में ड्राइवर ने बस रोककर होटल पर शराब पीकर बस को चलाया, तभी यह घटना हुई। हम लोग जालंधर से आ रहे हैं और बस बहराइच को जा रही थी और यह हादसा ड्राइवर कंडक्टर की गलती से हुआ है। दोनों लोग फरार हो गए हैं लगभग 25 से 30 लोगों के चोटें आई हैं।

मिलक के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया लगभग 25 लोग घायल आए हैं जिनका इलाज चल रहा है। बाकी उनके साथ 4-6 लोग थे जो घायल नहीं थे, वह चले गए हैं। मृतक कोई नहीं है, सभी लोगों का ट्रीटमेंट किया गया है। 5 लोग रामपुर के जिला अस्पताल को रेफर कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें:-