चोर वैगन आर गाड़ी में चलते थे। सभी आरोपी मुरादाबाद के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश/रामपुर: रामपुर पुलिस ने चोरों के गैंग को गिरफ्तार किया है और उनसे चोरी किया हुआ माल भी बरामद किया है। मुरादाबाद निवासी चोर वैगन आर गाड़ी में चलते थे।
पिछले कई दिनों से रामपुर पुलिस को चोरियों की शिकायतें मिल रही थीं। चोर वारदात को अंजाम देकर भाग जाते थे।
शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संसार सिंह ने बताया कि उन्होंने चोरों का गैंग को पकड़ लिया है। गेंग के सभी चोर मुरादाबाद के निवासी हैं और ये वैगन आर गाड़ी में चलते थे और जहां मौका लगता था वहां घटना को अंजाम देते थे।
पुलिस ने इन चोरों से चोरी किया गया माल भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि यह एक बड़ा गैंग है, इसमें 6 लोग शामिल हैं जिनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पिछले दिनों थाना भोट और केमरी में जो चोरियां हुई थीं उसका माल भी बरामद कर लिया गया है। इसमें दस तोले सोना,साढ़े आठ सौ ग्राम चांदी और 62 हज़ार रुपए हैं। ये चोर जिस गाड़ी से चलते थे वो भी बरामद कर ली है।
अभी तीन चोर फरार हैं, पुलिस का कहना है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेता हिरासत में, पुलिस ने रोका मार्च

- जेएम प्रथम न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय, जिला जज से वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल गठित

- जच्चा-बच्चा की मौत के बाद सहसवान का सेवा हॉस्पिटल सीज, पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

- CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP का हमला: सुधांशु त्रिवेदी बोले– ‘झूठ का चेहरा बेनकाब’, राहुल गांधी को लॉन्च करने की एक और नाकाम कोशिश

- दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, 8 घंटे बाद धरना स्थल से हटाया; कांग्रेस बोली- ‘सब याद रखा जाएगा’

- संगम फाउंडेशन का 11वां ‘अवध रत्न पुरस्कार’ समारोह संपन्न: प्रो. शाहिद अख्तर समेत 7 हस्तियां सम्मानित, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के मजाहिर खान ने दी मुबारकबाद

