मिस्र: टीवी एंकर सारा खलीफा को ड्रग्स तस्करी मामले में मौत की सजा, अदालत में फूट-फूटकर रोईं

Date:

काहिरा: मिस्र की एक अदालत ने चर्चित टीवी एंकर सारा खलीफा और उनके 11 साथियों को नशीले पदार्थों के निर्माण, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी तस्करी और अवैध हथियार रखने के जुर्म में मौत की सजा सुनाई है। इस मामले में 9 अन्य आरोपियों को उम्रकैद की सजा दी गई है, जबकि 7 लोगों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया। मिस्र के कानून के मुताबिक देश के ग्रैंड मुफ्ती से धार्मिक मंजूरी मिलने के बाद अदालत ने फैसले की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स विभाग की जांच में खुलासा हुआ कि सारा खलीफा और उनके साथी एक संगठित आपराधिक गिरोह चला रहे थे। यह गिरोह विदेशों से कच्चा माल मंगाकर काहिरा स्थित दो गुप्त लैब्स में सिंथेटिक ड्रग्स तैयार करता था और फिर उसे बाजार में सप्लाई करता था। पुलिस छापेमारी के दौरान 750 किलोग्राम से ज्यादा नशीले पदार्थ, कच्चा माल और बिना लाइसेंस वाले हथियार बरामद किए गए थे।

39 वर्षीय सारा खलीफा मिस्र में अपराध और सुरक्षा पर आधारित लोकप्रिय टीवी शो ‘मिशन इम्पॉसिबल’ की होस्ट रही हैं। इसके अलावा वे एक प्लास्टिक सर्जरी क्लिनिक और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की मालकिन भी हैं। इंस्टाग्राम पर 25 लाख से अधिक फॉलोअर्स रखने वाली सारा का नाम पहले भी अपने ड्राइवर से मारपीट और उसे बंधक बनाने के विवाद में आ चुका है।

सारा खलीफा ने खुद को बताया बेकसूर, कहा- कभी सिगरेट भी नहीं पी

अदालत में फैसला सुनाए जाने के बाद सारा खलीफा फूट-फूटकर रो पड़ीं और खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया। उनका कहना था कि वे एक सम्मानित परिवार से आती हैं और उन्होंने जिंदगी में कभी सिगरेट तक को हाथ नहीं लगाया है। हालांकि, अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए 20 गवाहों के बयानों, डिजिटल सबूतों और बरामदगी के आधार पर अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया। सारा के वकील ने इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

दिल्ली: सत्य निकेतन में 40-50 साल पुरानी PG इमारत ढही, 5 की मौत और 11 सुरक्षित निकाले गए

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में...

मैनपुरी में 1.80 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद, डीसीएम जब्त; चालक गिरफ्तार

मैनपुरी(सिराज हुसैन): पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा...

मासूमों ने कहा- ‘साहब! सांप-बिच्छू का डर लगता है’, डीएम के एक फैसले से रोशन हुआ मैनपुरी का बसैत गांव

मैनपुरी(सिराज हुसैन): "साहब, रात में डर लगता है, सांप-बिच्छू...