प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान मौलाना तारिक जमील के बेटे आसिम जमील की नमाज़े जनाज़ा आज उनके पैतृक गांव तलंबा में अदा की जाएगी।
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट एक्स(पूर्व में ट्विटर) पर अपने संदेश में मौलाना तारिक जमील ने अपने दिवंगत बेटे के जनाजे की नमाज के बारे में जानकारी दी है।
उन्होंने लिखा है कि मेरे मरहूम बेटे आसिम जमील के जनाजे की नमाज आज सोमवार 30 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे हमारे पैतृक गांव रईसाबाद, तलंबा में पढ़ी जाएगी।
वहीं पुलिस का कहना है कि मौलाना तारिक जमील के बेटे आसिम जमील की आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, वारिसों के अनुरोध पर आसिम जमील का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
पुलिस का कहना है कि कानूनी कार्यवाही के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया है।
गौरतलब है कि मौलाना तारिक जमील के बेटे आसिम जमील डिप्रेशन से पीड़ित थे और उन्होंने 29 अक्टूबर की रात बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
- लखनऊ में दिल दहलाने वाला हादसा: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर

- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’

- आधुनिक जीवन में योग स्वस्थ मन और शरीर का आधार: केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया आह्वान

- NEET UG 2026: राजस्थान में बुर्का पहनने पर रोकी गई छात्रा, हंगामे के बाद मिली परीक्षा की अनुमति

- अमेरिका-ईरान संघर्षविराम में पाकिस्तान की ऐतिहासिक मध्यस्थता; वैश्विक कूटनीति में बढ़ा क़द

- अमेरिका-ईरान समझौते पर भड़का इजरायल, ट्रंप के खिलाफ नाराजगी बढ़ी; लाइव टीवी पर नाम में ‘हुसैन’ जोड़ने से विवाद

