उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में सपा के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान के द्वारा बनायी गयी जौहर यूनिवर्सिटी को सरकारी घोषित करने की मांग ने ज़ोर पकड़ लिया है। हालांकि इसकी चर्चाएं रामपुर के गलियारों में पहले से ही गर्म थीं लेकिन अब इसकी मांग आजम खां के अपने मोहल्ले से हस्ताक्षर अभियान के साथ शुरू कर की गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन भेजा जाएगा।
यह अभियान सप्ताह भर तक चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर यूनिवर्सिटी को सरकारी घोषित कराने की मांग की जाएगी।
सपा नेता की जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सपा नेता आजम खां के करीबी रह चुके उनके करीबी फसाहत अली खां शानू अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उनकी देखरेख में जौहर यूनिवर्सिटी को सरकारी घोषित कराने की मांग को लेकर अभियान की शुरुआत की गई थी।
बीच में यह अभियान रुक गया था लेकिन अब फिर से इसे शुरू किया गया है। इस बार यह अभियान सपा नेता आजम के मोहल्ले से ही शुरू किया गया है।
रविवार को सपा नेता के घेर मीरबाज खां टंकी नंबर पांच से इस अभियान की शुरुआत हुई। सभासद तनवीर गुड्डू और नेता आसिफ खान के नेतृत्व में दोपहर एक बजे से अभियान की शुरुआत की गई जो सप्ताह भर जारी रहेगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर किए। आसिफ खान ने बताया कि जौहर यूनिवर्सिटी बनाने में आम जनता के पैसे का इस्तेमाल हुआ इसलिए इसको आम जनता के हित को देखते हुए सरकार अपने अंडर में लेकर इसका सञ्चालन करे।
हस्ताक्षर अभियान के इस मौके पर आसिफ खान, नसीर खान,दिनेश,सुलेमान, शाहिद खान,रूबीना,साजिद खान,राजू खान,शावेज़ खान,अल्तमश,आमिर खान,आबिद अली खान,शुऐब अली खान,मंज़ूर खान,सुहैल खान,मोहम्मद रहमान,मोहम्मद मसूद,परवेज़,अतहर जमील खान,ज़ीशान,अतहर अली खान,तौहीद खान,गुड्डू तनवीर आदि ने हस्ताक्षर किए।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक ने मंडलायुक्त को भेंट की ‘भारतीय मुस्लिमों की गौरव गाथा’ पुस्तक

- ‘एक कौम, एक वतन हिंदुस्तान’: दिल्ली में जुटे देश के मुस्लिम बुद्धिजीवी, डॉ. इंद्रेश कुमार ने कलाम को बताया युवाओं का रोल मॉडल

- उझानी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में कोहराम

- दास्तानगोई के मंच पर फिर ज़िंदा हुए ख़्वाजा अहमद अब्बास: अदब, सिनेमा और सहाफ़त की एक यादगार शाम

- सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने बिलासपुर क्षेत्र का किया सघन दौरा

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का बड़ा एलान: 7 जून को दिल्ली में जुटेगा देश भर का युवा, इन्द्रेश कुमार करेंगे ‘मुस्लिम छात्र एवं युवा सम्मेलन’ का उद्घाटन

