मुरादाबाद हवाई अड्डे के निदेशक और प्रबंधक से मिले पूर्व मंत्री नवेद मियां

Date:

रामपुर: उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में शीघ्र ही हवाई अड्डे का उद्घाटन होगा। उद्घाटन के लिए हवाई अड्डे पर तैयारियां चल रही हैं। इस बीच पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने हवाई अड्डे पहुंचकर एयरपोर्ट डायरेक्टर अमरजीत सिंह और प्रबंधक श्याम सुंदर से मुलाकात की। उन्होंने खुशी जाहिर कि मुरादाबाद हवाई अड्डा शुरू होने से रामपुर सहित पूरे मंडल के लोगों को लाभ मिलेगा।

पायलट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवेद मियां ने बताया कि भारत सरकार ने उड़ान स्कीम के तहत यूपी के अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट, मुरादाबाद की हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया था। अब यह कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने शीघ्र ही हवाई अड्डा शुरू किए जाने के फैसले पर केंद्र और राज्य सरकारों के साथ साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रशंसा की।

नवेद मियां ने कहा कि इस कार्य को पूर्ण कराने में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और कई जनप्रतिनिधियों का भी सराहनीय योगदान रहा है। इस मौके पर नवेद मियां के साथ काशिफ खां और राजा खां भी मौजूद रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

मासूमों ने कहा- ‘साहब! सांप-बिच्छू का डर लगता है’, डीएम के एक फैसले से रोशन हुआ मैनपुरी का बसैत गांव

मैनपुरी(सिराज हुसैन): "साहब, रात में डर लगता है, सांप-बिच्छू...

मैनपुरी में जन्माष्टमी शोभायात्रा: यादव महासभा ने दिखाई एकजुटता, खर्रा में बनेगा श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर

मैनपुरी(सिराज हुसैन): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मैनपुरी शहर...

श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान हादसे का शिकार, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया; सभी यात्री सुरक्षित

श्रीनगर: श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को इंडिगो...