Globaltoday.in | सम्भल
सम्भल जनपद के नखासा थाना क्षेत्र से कोरोनो महामारी के बीच कुछ डराने वाले वीडियो सामने आए हैं।
यहां राशन दुकान के प्रस्ताव को लेकर प्रशासन द्वारा बुलाई गई खुली बैठक में सैकड़ों लोगो के जमा होने पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती साफ तौर पर नजर आयीं।
देश में आज भले ही 11 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज क्यों न हो गए हों और 28 हजार से ज्यादा की मौत भी हो गई हो, लेकिन इसके बाद भी न तो कोई अधिकारी और न ही देश के आम लोग कोरोना संक्रमण को लेकर गम्भीर नजर आ रहे हैं।
ताज़ा मामला जनपद संभल के नखासा इलाके के हिसामपुर से आया है। दरअसल यहाँ पर सस्ते गल्ले की दुकान के प्रस्ताव हेतु आज खुली बैठक का आयोजन हुआ था, जिसमें सैकड़ो लोगो के बैठने हेतु बाकायदा टैंट लगा कर व्यवस्था की गई थी।
- अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में PM मोदी को बुलावा, क्या तेहरान जाएंगे प्रधानमंत्री?

- लखनऊ हादसे से जागा बदायूं प्रशासन: बिल्सी में कोचिंग सेंटर्स और लाइब्रेरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप!

- बदायूं में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने 6 साल की मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत

इस बैठक में बतौर अधिकारी स्थानीय ब्लॉक से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे और उन्हीं के सामने बैठी लोगो की भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ायीं। यह तस्वीरें वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लीं।
अब देखने वाली बात ये है कि, उक्त राशन की दुकानें किन लोगों को मिलती हैं और कितने लोग कोरोना संक्रमण से ग्रसित होकर आने घरों को लौटते हैं और संभल स्वास्थ्य विभाग के लिए एक नई चुनोती खड़ी करते हैं।
- अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में PM मोदी को बुलावा, क्या तेहरान जाएंगे प्रधानमंत्री?
- लखनऊ हादसे से जागा बदायूं प्रशासन: बिल्सी में कोचिंग सेंटर्स और लाइब्रेरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप!
- बदायूं में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने 6 साल की मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत
- लखनऊ में दिल दहलाने वाला हादसा: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर
- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’
