तौकीर रजा को कोर्ट ने किया भगोड़ा घोषित, 8 अप्रैल को होना है पेश, दंगे कराने का है आरोप
बरेली(गुलरेज़ ख़ान): बरेली में 14 साल पहले हुए दंगे को लेकर मौलाना तौकीर रजा खान पर लगातार शिंकजा कसता जा रहा है। वहीं तौकीर रजा ने कहा कि मुझे मुख्तार, अतीक की तरह मारना चाहते हैं लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं।
बरेली में 2010 में हुए दंगे के आरोपी मौलाना तौकीर रज़ा पर क़ानून का शिकंजा लगतार कसता ही जा रहा है। उनके खिलाफ तीसरी बार एनबीडब्ल्यू जारी हुआ है। कोर्ट ने तौकीर रज़ा को भगोड़ा घोषित किया है। 8 अप्रैल को तौकीर रजा को कोर्ट में पेश होना है।
अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली स्थित अपने आवास से तौकीर रजा ने एक वीडियो जारी कर ग्रह मंत्री अमित शाह पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा की मुझे भी जेल में डालकर मुख्तार अंसारी की तरह जहर देकर मार देना चाहते है लेकिन मैं डरने वाला नही हूँ। मुझ पर झूठे इल्जामात लगाए जायेंगे, लेकिन हम इंसाफ वाले लोग हैं।

आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा ने वीडियो जारी कर कहा कि मैं भगोड़ा नही हूँ। मैं कोर्ट में हाजिर होने को तैयार हूँ, मैं गिरफ्तारी देने को तैयार हूँ, मुख्तार अंसारी की तरह अगर जेल में डालकर जहर देकर मारना चाहते है तो मैं उसके लिए भी तैयार हूँ, हम भागने वाले लोग नहीं हैं। हर तकलीफ और हर संघर्ष का मुकाबला करने वाले लोग हैं, ईमानदारी से काम होगा तो हम सहयोग करने को तैयार है और अगर बेईमानी होगी तो बेईमानी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी, जो लोग संविधान को बदल देना चाहते हैं कि उन लोगों के निशाने पर मैं हूँ।
पूरे देश में विश्वास केवल सुप्रीम कोर्ट पर
मौलाना तौक़ीर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पर मुझे पूरा यकीन है, वो अभी तक किसी लालच दबाव में नही है, कुछ जज अपने लालच की वजह से हिंदूवादी हक़ में फैसला देंगे तो भाजपा उन्हें राज्यसभा लोकसभा भेज देगी। पूरे देश का विश्वास अब केवल सुप्रीम कोर्ट पर बचा है। सुप्रीम कोर्ट ही हमारे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा कर सकता है। जो मुझ पर झूठे इल्जाम लगाने, मुझे गिरफ्तार करने, मैने कोई अपराध नहीं किया। अल्लाह जानता है कि मैं ईमानदारी से अपने मुल्क का काम करता हूँ, हिंदू मुस्लिम की एकता की बात करता हूँ और अपने देश के लोकतंत्र की अपने देश कि संविधान की हिफाजत की बात करता हूँ।
अन्याय जहां होगा हम आवाज उठाएंगे: तौकीर रजा
तौकीर रजा ने ग्रह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह ने खुले मंच से कहा कि हमने अतीक, अशरफ, मुख्तार अंसारी, आजम खान, नसीमुद्दीन से निजात दिलाई। इसका मतलब साफ है कि अतीक और अशरफ की हत्या करवाई गई। मुख्तार अंसारी को जहर देकर हत्या करवाई गई। गृह मंत्री के इस बयान पर सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। इन पर 302 का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जानी चाहिए। बल्कि उल्टा होने वाला है यह बातें कहने के लिए मुझ पर मुकदमा चलाया जाएगा। अन्याय जहां होगा हम आवाज उठाएंगे, हम जान की परवाह नहीं करेंगे।
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

