Globaltoday.in | उबैद इक़बाल | हापुड़।
यूपी सरकार द्वारा उ.प्र. में महिलाओं, बच्चियों की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान’ को सशक्त बनाने के लिए उम्मीद सोशल वेलफेयर संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती गरिमा त्यागी, सत्य प्रकाश सिंह संस्थापक, रोहिनी वर्मा आदि द्वारा हापुड़ के जेएमएस कॉलेज के बच्चो को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कोरोना के नियमो का पालन करने हुए कॉलेज के बच्चों शिक्षकों ने पूर्ण रूप से भाग लिया।
पूर्व पालिकाध्यक्ष मालती भारती ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानो और युवा पीढ़ी को जागरूक रहकर देश के विकाश में अपना सहयोग देंने के लिए कहा।
महिला थानाध्यक्ष मनु सक्सेना ने बाल अपरोधों ,बाल शोषण ,घरेलू हिंसा,दहेज प्रथा, आदि के बारे में जागरूक किया।सभी को हेल्पलाइन नंबरो,महिला सहायता लाइन(1091),क्राइम स्टापर नंबर(1090), ),बाल सहायता लाइन ओर बाल शौसण रोकथाम नंबर(1098),112 आदि के बारे में बताया।
रेयॉन पब्लिक स्कूल की प्रिसिंपल श्वेता मनचंदा ने बच्चो को कभी भी गलत रास्ते पर न जाने की एवं हमेशा हिमत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
जेएमस की प्रिसिंपल श्रीमती निशा मालिक ने बच्चो को जीवन मे अनुशासन के महत्व को समझते हुए महिलाओं का सम्मान करने की सीख दी।हापुड़ की वरिष्ठ उद्यमी गीता ने बच्चों बको सदैव अपने अभिभावकों का आदर करने की सीख दी।
हापुड़ के शिवा प्राथमिक पाठशाला की प्रधानाध्यापक डॉ. सुमन अग्रवाल ने सम्मानित होनें के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला सस्तिकारण और लेगिंग समानता दोनों एक ही सीके के दो पहलू है।महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अपना सौ प्रतिसत योगदान दे रही है तो समान का अधिकार उनका जन्म सिद्ध अधिकार है। उन्होंने कहा कि लड़का लड़की समाज का है अभिन्न अंग पर एक दूसरे के बिना समाज भी है अपंग।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओ को जागरूक होकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाना और समाज मे महिलाओ को एकसमान समान दिलाने के लिए प्रेरित करना है।
मंच का संचालन श्रीमति शहवार नवेद ने किया। जेएमस कॉलेज के आलम,भावना औऱ अन्य बच्चो ने भी अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया।बच्चो ने नारी शक्ति और लेगिंग समानता से संबंधित पोस्टर बनाये।
इस अवसर पर महिला थाने की रेणु चौधरी, उत्तम आदि उपस्थित थे।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

