बदायूँ: बदायूँ में आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एडीजी बरेली ज़ोन रमित शर्मा और डीआईजी अजय कुमार साहनी ने जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा के साथ कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस लाइन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं से जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए। बैठक में शून्य घटना, शून्य दुर्घटना के लक्ष्य के साथ सुरक्षित और शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया।
एडीजी बरेली ज़ोन रमित शर्मा और डीआईजी अजय कुमार साहनी ने डीएम और एसएसपी के साथ निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, डायवर्जन योजना, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता, सीसीटीवी निगरानी, सोशल मीडिया निगरानी, ड्रोन निगरानी और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की तैयारियों का जायजा लिया।
एडीजी रमित शर्मा ने निर्देश दिए कि पुलिस और प्रशासन बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें तथा कांवड़ मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल, निरंतर गश्त, त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता सुनिश्चित की जाए।
स्थलीय निरीक्षण के बाद पुलिस लाइन बदायूँ में आयोजित समीक्षा गोष्ठी में एडीजी ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा का मुख्य लक्ष्य शून्य घटना और शून्य दुर्घटना रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को लगातार फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने, कानून-व्यवस्था और यातायात को हर हाल में सुचारु बनाए रखने तथा बरेली, संभल और शाहजहाँपुर सहित सीमावर्ती जनपदों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
- बदायूं: पागल कुत्ते के काटने से गाय की मौत, दूध पीने वाले 18 लोगों ने लगवाया रेबीज का टीका

- बदायूं: राजकीय हाईस्कूल के गेट के पास शराब की दुकान का विरोध, छात्रों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

- सहसवान: नाधा में राधा रानी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल सीज

- जच्चा-बच्चा की मौत के बाद सहसवान का सेवा हॉस्पिटल सीज, पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला: ससुराल प्रताड़ना के आरोप में युवक की आत्महत्या

- बदायूं: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला 24 वर्षीय विवाहिता का शव, गांव में फैली सनसनी

- फर्जी आधार व कूटरचित दस्तावेजों से जमीनों के बैनामे का आरोप, तहसीलदार समेत आठ पर मुकदमा

- बदायूं में जमीन विवाद: नींव भरने को लेकर मारपीट, 4 नामजद; पुलिस पर शिकायत बदलने का आरोप

