ढाका: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजिद को भ्रष्टाचार के एक मामले में अदालत ने 5 साल की जेल की सजा सुनाई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस केस में शेख हसीना की बहन को 7 साल, जबकि भतीजी और ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप सिद्दीकी को 2 साल जेल की सजा मिली है। अन्य अभियुक्तों को 5.5 साल की सजा सुनाई गई है। आरोप है कि इन सभी ने ढाका के राजनयिक इलाके में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अवैध रूप से भूखंड हासिल किए थे।
इससे पहले भी शेख हसीना को दो अलग-अलग मामलों में मौत और 21 साल कैद की सजा मिल चुकी है।
तख्तापलट जांच आयोग की रिपोर्ट आई
वहीं, 2009 के बांग्लादेश सेना तख्तापलट से जुड़े मामले में जांच आयोग की रिपोर्ट सामने आई है। आयोग के अनुसार, शेख हसीना ने उस तख्तापलट में सैन्य अधिकारियों की हत्या का आदेश दिया था, जिसमें 74 लोगों की जान गई थी, जिनमें कई सीनियर अधिकारी भी शामिल थे। रिपोर्ट में पूर्व सांसद फज़ल नूर तपोश को केंद्रीय समन्वयक और एक विदेशी ताकत की भूमिका का भी जिक्र किया गया है। आयोग के प्रमुख ने कहा कि जांच से भारत की संलिप्तता सामने आई है, जिसे बांग्लादेश को अस्थिर करने और सेना को कमजोर करने के प्रयास में जोड़ा गया है।
बांग्लादेश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस ने जांच आयोग की रिपोर्ट का स्वागत किया है और कहा कि इससे सच्चाई उजागर हुई है।
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- खामेनेई का निधन और मध्य-पूर्व में महायुद्ध की आहट

- ईरान-इजरायल युद्ध: अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद UN सुरक्षा परिषद की आपात बैठक आज

- US, Israel attack Iran live: ईरान का कतर, UAE और बहरीन स्थित अमेरिकी ठिकानों पर भीषण मिसाइल हमला

