रामपुर: हमारे देश में नदियां वरदान हैं। लेकिन जब यह अपना विकराल रूप धारण कर लेती हैं तो भारी तबाही मचाती हैं। बरसात का मौसम है, उत्तराखंड में जबरदस्त बारिश हो रही है जिसके चलते नदियां उफान पर हैं। इनमें से एक कोसी नदी भी इस बरसात के मौसम में अपना विकराल रूप धारण करने को बेताब है। हालांकि प्रशासन बाढ़ जैसे किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। बाहर हाल बाढ़ का खतरा लगातार नदी के किनारे बसे कई दर्जन गांव पर मंडराने लगा है।
उत्तर प्रदेश का जनपद रामपुर उत्तराखंड से सटा है जिसके चलते वहां से आने वाली कई नदियां जनपद से होकर गुजरती हैं। इन्ही में से एक कोसी नदी है.जो पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के चलते अपना रौद्र रूप धारण करने को बेताब है।
फिलहाल कोसी नदी से सटे दर्जनों गांव में रहने वाले लोगों की सांसें अटकी हुई हैं ,वहीं प्रशासन भी बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
बढ़ रहा बाढ़ का खतरा
रामपुर लालपुर डैम के इंचार्ज रमेश सिंह के मुताबिक सुबह तो पानी जीरो था…शाम के 4:00 बजे से पानी बढ़ना शुरू हुआ है। अभी तो स्थिति सही है लेकिन आगे और आ रहा है पानी, अभी उससे हालात ज्यादा नाजुक हो जाएंगे…बाढ़ आने का पूरा खतरा है। गांव तो काफी हैं इस नदी से लगे हुए इन सबके नाम तो मैं नहीं जानता हूं। पानी अभी 33000 क्यूसेक छोड़ रखा है अभी… उन्होंने 16000 क्यूसेक कल छोड़ा था वही चल रहा है। बाढ़ के हालात तो बने हुए हैं इसके जितने गेट थे डांगे वह सभी नीचे खोल दिए गए हैं डाउन पास के लिए सारा पानी डाउन जा रहा है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

