गाजियाबाद के तहसील परिसर में आज दोपहर दिन दहाड़े 2:00 बजे चेंबर में बैठकर खाना खा रहे वकील की गोली मारकर अज्ञात बदमाश हत्या कर फरार हो गए।
गाजियाबाद (यूपी): दिल्ली के लगे उत्तर प्रदेश (UP) के गाजियाबाद ज़िले में आज दो अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने तहसील परिसर में अपने चेंबर में ही बैठे वकील मनोज उर्फ मनु चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी है।
आज दोपहर करीब दो बजे मनोज चौधरी उर्फ मोनू जाट अपने चैंबर में खाना खा रहे थे कि तभी दो नकाबपोश हमलावर कमरे में घुसे और उन पर गोली चला दी। मनोज चौधरी की मौक़े पर ही मौत हो गयी।
परिवार ने बहनोई पर लगाया हत्या का आरोप
इंडिया.कॉम के अनुसार मृतक के परिजन ने वकील मनोज चौधरी की हत्या का आरोप उसके बहनोई अमित डागर और उसके भाई सचिन डागर पर लगाया है। गाजियाबाद में तहसील परिसर में वकील हत्याकांड के मामले में उसके परिजन और बहनों ने साफ कहा है कि मनोज चौधरी को उसके बहनोई अमित डागर और उसके भाई सचिन डागर ने मिलकर मार दिया है।
पुलिस अपराधी की तलाश में जुटी
गाजियाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त दिनेश पीके ने कहा है कि संभवत लग रहा है कि 12 बोर के हथियार का प्रयोग किया गया होगा। चैंबर और तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी की मदद से पुलिस अपराधी तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी भी है।
- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content

- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’

- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’

- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

