पंजाबी गायक निरवैर सिंह (Nirvair Singh) की मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया में एक भीषण दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक उनकी मेलबर्न के पास एक तेज रफ्तार सेडान की वजह से तीन वाहनों की टक्कर में मौके पर ही मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जीप में सवार एक और महिला घायल हो गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार को इलाके में गलत तरीके से चलाया जा रहा था। चालक पर खतरनाक ड्राइविंग के कारण मौत का आरोप लगाया गया है।
इसके साथ ही इसके खिलाफ लापरवाह आचरण, जीवन को खतरे में डालने और बिना लाइसेंस के ड्राइविंग करने के मामले में भी केस दर्ज किया गा है। उसके बाद में मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि घटना डिगर्स रेस्ट में बुल्ला-डिगर्स रेस्ट रोड पर मंगलवार दोपहर 3.30 बजे हुई। पुलिस ने सेडान के 23 वर्षीय चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
42 वर्षीय सिंह नौकरी के लिए जा रहे थे, तभी वे तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। उनके दो बच्चे हैं।
पंजाबी गायक सिंह नौ साल पहले अपने गायन करियर को आगे बढ़ाने के लिए ऑस्ट्रेलिया आए थे। उनकी मौत की खबर से आहत उनके फैंस और दोस्तों ने उनके फेसबुक पेज पर संदेश पोस्ट दुख जताया है। एक फैंस ने लिखा है, “बहुत दुख की बात है भगवान परिवार को शक्ति दे!” वहीं, एक और शुभचिंतक ने लिखा है “भगवान आपकी आत्मा को शांति दे”.
‘माई टर्न’ एल्बम से हुए मशहूर
बतादें कि पंजाबी सिंगर निरवैर सिंह को ‘माई टर्न’ एल्बम के गाने “तेरे बिना…” से प्रसिद्धि मिली थी। उनकी अन्य हिट फिल्मों में दर्द-ए-दिल, जे रसगी, फेरारी ड्रीम और हिक्क ठोक के शामिल हैं।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट

- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद


