सूडान के दारफुर में रैपिड सपोर्ट फोर्स द्वारा अस्पताल पर हमला, 460 लोगों की हत्या

Date:

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, सूडान की रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के लड़ाकों ने उत्तरी दारफुर की प्रांतीय राजधानी पर कब्जे के बाद एक अस्पताल पर हमला कर 460 लोगों की हत्या कर दी। इस नरसंहार में अस्पताल में भर्ती मरीज भी शामिल थे।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आरएसएफ के लड़ाके घरों में घुसकर नागरिकों पर अत्याचार करते रहे। सूडान में सत्ता पर नियंत्रण के लिए दो वर्षों से जारी गृहयुद्ध में अब तक 40,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

यह संघर्ष विश्व के सबसे गंभीर मानवीय संकटों में से एक बन गया है। इस युद्ध के कारण 1.4 करोड़ से अधिक लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र ने इस नरसंहार की तीव्र भर्त्सना करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related