पति-पत्नी के बीच नोंक-झोंक या झगड़ा कोई नई बात नहीं है। अक्सर ऐसी ख़बरें सुनने को मिलती हैं कि पति-पत्नी में झगड़ा हुआ है। लेकिन मिस्र में एक जोड़े को लेकर अदालत का ऐसा फैसला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है और जिसकी कोई मिसाल नहीं मिलती।
इस अजीबोगरीब घटना में मिस्र की एक अदालत ने एक महिला को व्हाट्सएप एप्लिकेशन पर संदेशों के जरिए अपने पति को परेशान करने के आरोप में सजा सुनाई है।
“काहिरा 24” वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, काना आर्थिक अपील न्यायालय ने एक महिला को बीस हजार मिस्र पाउंड का जुर्माना और काना सेंटर को 3,000 पाउंड की राशि का भुगतान करने की सजा सुनाई।
ये भी पढ़ें:-
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित
- खामेनेई का निधन और मध्य-पूर्व में महायुद्ध की आहट
- ईरान-इजरायल युद्ध: अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद UN सुरक्षा परिषद की आपात बैठक आज
- US, Israel attack Iran live: ईरान का कतर, UAE और बहरीन स्थित अमेरिकी ठिकानों पर भीषण मिसाइल हमला
यह घटना पिछले मार्च 2023 की है, जब एक नागरिक ने क़ाना सुरक्षा निदेशालय के प्रौद्योगिकी और सूचना विभाग में शिकायत दर्ज की थी।इसमें वादी पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि असहमति के दौरान उसको जानबूझकर परेशान किया और बुरा भला कहा। इसके लिए उन्होंने ‘व्हाट्स ऐप’ का इस्तेमाल किया।
शिकायत की जांच की गई तो पाया गया कि पत्नी ने निजी नंबर से पति को विवादास्पद संदेश भेजे थे। इसके बाद, मामले को काना आर्थिक न्यायालय में भेजने का निर्णय लिया गया। मामले की विस्तार से सुनवाई के बाद अदालत ने महिला को 20,000 पाउंड का जुर्माना और 3,000 पाउंड का मुआवजा देने का आदेश दिया।
- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content

- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’

- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’

- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

