सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने बिलासपुर क्षेत्र का किया सघन दौरा

Date:

रामपुर(अरमान खान): रामपुर के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र के बिलासपुर इलाके के तूफानी दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कई गांवों का भ्रमण कर स्थानीय जनता से सीधा संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याएं सुनीं और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

निकाह समारोह में की शिरकत

दौरे की शुरुआत में सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी बिलासपुर के ग्राम टह खुर्द पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार सफदर अली की बहन के निकाह समारोह में शिरकत की। सांसद ने नवविवाहित जोड़े को दिली मुबारकबाद पेश की और उनके सुखद एवं उज्ज्वल दांपत्य जीवन के लिए दुआएं कीं। इस मौके पर उन्होंने पत्रकार सफदर अली व उनके परिवार से मुलाकात कर खुशियों में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

मुल्ला खेड़ा में जाना हाल-चाल

इसके उपरांत, सांसद का काफिला ग्राम मुल्ला खेड़ा (पंजाब नगर) पहुंचा। यहां वे अब्दुल सलाम के घर पहुंचे और उनकी खैरियत जानी। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों और गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल लिया। सांसद को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने अपनी स्थानीय समस्याओं से भी सांसद को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने जल्द ही उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

कई अन्य गांवों का भी किया दौरा

अपने जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने बिलासपुर क्षेत्र के ग्राम ताह कलां, माठखेड़ा और मिलक खानम आदि गांवों का विस्तृत दौरा किया। इन गांवों में जगह-जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए सांसद ने कहा:“क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं संसद से लेकर जमीन तक जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related