
रामपुर(रिज़वान ख़ान): डीआईजी मुरादाबाद के आदेश अनुसार अपराधियों के विरुद्ध ऑपरेशन दस्तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसके तहत तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध तमंचे, चाकू तथा 10 बाइक्स के अलावा एक चोरी का इंजन भी बरामद किया गया है। पकड़े गए सभी अभियुक्त अंतर्जनपदीय गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। एसपी रामपुर विद्यासागर मिश्रा ने आज इस पूरी घटना का खुलासा अपने कार्यालय में किया है।
जनपद रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र में स्थित एक खंडहर में कुछ संदिग्ध लोगों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद खाकी वर्दीधारी मौके पर पहुंच गए और तीनों को हिरासत में ले लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें:
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

एसपी विद्यासागर मिश्रा के मुताबिक तीनों ही संदिग्ध व्यक्तियों से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि वह अंतर्जनपदीय वाहन चोर गेम के सदस्य हैं। फिर पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर 10 चोरी की बाइक, एक बाइक का इंजन, अवैध तमंचा, चाकू सहित 1290 की नकदी भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों के नाम नदीम, उदयपाल तथा सत्येंद्र पाल सिंह बताए गए हैं।
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

