दूध व्यापारी से फिरौती मांगने पहुंचे हथियारबंद बदमाशों को भीड ने धर दबोचा

Date:

मेरठ/उत्तर प्रदेश[उरूज आलम]:सरधना के कस्बा हर्रा में दूध व्यापारी से फिरौती मांगने पहुंचे हथियारबंद बदमाशों को भीड ने धर दबोचा। दरअसल सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा निवासी मुहम्मद अली दूध व्यापारी को पिछले चार दिनों से उधम सिंह के नाम पर फोन पर रंगदारी मांगने की धमकी दी जा रही थी। जिसे व्यापारी मजाक समझ कर अनसुना कर रहा था।

crowd
हथियारबंद बदमाशों को भीड ने धर दबोचा

हद तो तब हो गई जब हथियारबंद बदमाश रंगदारी मांगने व्यापारी के घर पर ही आ पहुंचे। और व्यापारी को हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर फिरौती की मांग करने लगे। बदमाशों से डरे सहमे व्यापारी ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोगों की मदद से बदमाशों को पकड़ लिया जबकी एक बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार कर सरूरपुर थाने ले आयी। सरूरपुर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो पिस्टल नौ जिंदा कारतूस और एक स्वीफ्ट डिजायर कर बरामद की है। पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों पर कई थानों में पहले से ही काफी अपराधिक मामले दर्ज हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

बदायूं/उसहैत: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उसहैत थाना...

Woman Performs Stunt on Moving Car’s Bonnet on Highway; ARTO Rajouri Suspends Vehicle Registration

Rajouri: Following a viral video that surfaced on social...