संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद से सांसद जिया उर रहमान बर्क ने हयात नगर में आयोजित जश्न-ए-ग़ौसुल-वरा के मौके पर देशभक्ति और इस्लामी शिक्षाओं पर महत्वपूर्ण संदेश दिया। यह कार्यक्रम महान सूफी संत हज़रत अब्दुल क़ादिर जीलानी रहमतुल्लाह अलैह की याद में आयोजित किया गया था।
मुल्क से वफ़ादारी की विरासत
एमपी जिया बर्क ने मंच से संबोधित करते हुए कहा, “हमारे बुज़ुर्गों ने इस मिट्टी के लिए अपनी जान क़ुर्बान कर दी है। हमारी तारीख़ कुर्बानियों से भरी पड़ी है। इस्लाम हमें सिखाता है कि जिस मुल्क में रहो, उससे मोहब्बत करो और वफ़ा निभाओ।”
उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा, “हम अपने मज़हब, अपने इस्लाम और अपने अक़ीदे पर मज़बूती से क़ायम हैं। साथ ही, हम अपने मुल्क के भी वफ़ादार हैं। हमें यह साबित करने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि हमारी तारीख़ ख़ुद इसकी गवाह है।”
भूली हुई विरासत पर चिंता
सांसद ने युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए कहा, “आज हमारी नस्लें ही अपनी तारीख़ को भूल गई हैं। हमें अपनी तारीख़ पर शर्मिंदा होने की नहीं, बल्कि फ़ख्र महसूस करने की ज़रूरत है।”
दुआएँ और संदेश
अपने संबोधन के अंत में एमपी जिया बर्क ने अपने मुल्क और फ़िलिस्तीन के मुसलमानों के लिए दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह हमें अपने आक़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत पर चलने की तौफ़ीक़ दे। आमीन।”
उन्होंने कहा कि इस्लाम की हिफ़ाज़त और मुल्क की हिफ़ाज़त का जज़्बा ही सच्चे मुसलमान की असली पहचान है।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- जौहर यूनिवर्सिटी केस: रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां देने के निर्देश, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई

- उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, ATS से लेकर SSF तक बदली जिम्मेदारियां

- यूपी में 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 14 जिलाधिकारियों का भी फेरबदल

- गौशालाओं में क्रूरता और लापरवाही की शिकायत पर बड़ा एक्शन: बरेली मण्डल में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश

- देवरिया: 65 वर्षीय मोहन प्रसाद की मौत के बाद दफनाने पर मचा विवाद, पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुई अंतिम प्रक्रिया

- “यह यात्रा का अंत नहीं है” : जानिए क्यों खास रही IAS आंजनेय कुमार सिंह की 11 साल की यूपी पारी

- जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर: कमिश्नर के ऐतिहासिक फैसले के मुरीद हुए लोग, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (RSS) ने जताया आभार

- जेवर एयरपोर्ट का ऐतिहासिक आगाज़: 172 किसानों ने भरी पहली उड़ान, अब लखनऊ में करेंगे मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात

