नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को हुई कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली में राहुल गांधी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश्वर कुमार बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा, “यह सत्य और असत्य की लड़ाई है। हम सत्य के साथ खड़े होकर नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस की सरकार को देश से सत्ता से हटाएंगे।”

उन्होंने कहा,” गांधी जी कहते थे- सत्य सबसे जरूरी चीज है।
हमारे धर्म में ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ और ‘सत्यमेव जयते’ के बारे में भी बात कही गई है, लेकिन मोहन भागवत कहते हैं- विश्व सत्य को नहीं शक्ति को देखता है, जिसके पास शक्ति है, उसे माना जाता है।
ये RSS और मोहन भागवत की सोच है। जहां एक तरफ हमारा धर्म कहता है कि सत्य सबसे जरूरी है। वहीं दूसरी तरफ मोहन भागवत कहते हैं- सत्य का कोई मतलब नहीं है, सत्ता जरूरी है।
आज देश में सत्य और असत्य के बीच लड़ाई है। हम सत्य को लेकर नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की सरकार को हिंदुस्तान से हटाएंगे।”
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़ा कानून अपने हित में बदल दिया है, ताकि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न की जा सके। राहुल ने चेतावनी देते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी यह कानून बदलेगी और जो निर्वाचन आयोग में बीजेपी के साथ काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।”
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में वोट चोरी की है और कांग्रेस के पास इसके सबूत हैं। उन्होंने कहा, “वोट चोरी संविधान और डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों पर हमला है। अगर ये चोरी न करें, तो इनकी सरकार पांच मिनट भी नहीं टिकेगी।”
राहुल गांधी ने कहा अपने सम्बोधन में अमित शाह पर हमला करते हुए कहा,”आप सबने देखा होगा कि सदन में अमित शाह का हाथ कांप रहा था।
अमित शाह तभी तक बहादुर हैं, जब तक इनके हाथ में सत्ता है। जिस दिन सत्ता गई, उसी दिन इनकी बहादुरी भी निकल जाएगी।”
उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा सत्ता को सत्य से ऊपर मानती है। “भागवत कहते हैं कि विश्व शक्ति को मानता है, सत्य को नहीं। हमारी विचारधारा कहती है कि केवल सत्य ही जरूरी है,” राहुल ने कहा।
राहुल गांधी ने आगे कहा, “हो सकता है इसमें समय लगे, लेकिन भारत में सत्य की जीत जरूर होगी। हम सत्य और अहिंसा के साथ मोदी और शाह को हराएंगे।”
- यूनानी तिब्बी कांग्रेस की बैठक: हकीम अजमल खान के विचारों को आगे बढ़ाने और जामिया में यूनानी कॉलेज की स्थापना पर ज़ोर

- हैनिमैन जयंती पर ‘आइडियल होम्योपैथिक फाउंडेशन’ ने आयोजित किया भव्य सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या

- पीएमओ के आदेश के बावजूद राष्ट्रीय उर्दू भाषा प्रोत्साहन परिषद का गठन ढाई साल बाद भी नहीं, यूडीओ ने जताई चिंता

- भारत के निर्माण और विकास में इस्लाम और मुसलमानों की ऐतिहासिक भूमिका को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता

- दिल्ली की जनता को साफ हवा और बेहतर जीवन हमारी प्राथमिकता: मनजिंदर सिंह सिरसा

