गुवाहाटी, 6 अप्रैल 2026: असम विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कछार जिले में रैली संबोधित कर रहे थे, उसी वक्त पार्टी के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत सरकार ने सोमवार को प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
सूर्यकांत सरकार ने 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस टिकट पर सिलचर सीट से चुनाव लड़ा था। अपने इस्तीफे में उन्होंने राज्य नेतृत्व और संगठनात्मक कमियों पर गहरी नाराजगी जताई। पार्टी अध्यक्ष खड़गे को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, “भारी मन से पद छोड़ रहा हूं। संगठनात्मक मुद्दों को बार-बार उठाने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया।”
पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप
सरकार ने आरोप लगाया कि उनकी ईमानदारी और लगातार प्रतिबद्धता के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। कुछ पदाधिकारियों में जवाबदेही की कमी और भेदभाव की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि अनुसूचित समुदाय के सदस्य होने के कारण उनके मुद्दों को नजरअंदाज किया गया। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के कामकाज पर सवाल उठाते हुए बराक घाटी में नियुक्तियों और फैसलों को मेरिट से परे बताया।
‘पार्टी में रहना मुश्किल हो गया’
पत्र में उन्होंने कहा, “इन हालात में पार्टी से जुड़े रहना असंभव होता जा रहा था।” समर्थकों और मतदाताओं का आभार जताते हुए बोले, “आपका भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा।” यह इस्तीफा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की असम यूनिट के लिए चुनौती बन गया है।
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील

- नेहा सिंह राठौर vs ABP न्यूज: “कॉल गर्ल बताकर खबर चलाई, अब माफी माँगी… नेहा सिंह राठौर बोलीं- कोर्ट में मिलो, न्याय चाहिए”

- महाराष्ट्र के धर्मांतरण कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, एपीसीआर ने मांगी संवैधानिक समीक्षा

- वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष एकजुट, राहुल बोले—लोकतंत्र की बहाली के लिए जारी रहेगा संघर्ष, दोषियों को मिलेगी सजा

- ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाकर सौंपे सबूत और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की

- वरिष्ठ पत्रकार रज़ा रिज़वी पुनः प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य नियुक्त, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दी बधाई

- ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बिफरा ‘INDIA’ गठबंधन: पटना से हैदराबाद तक सड़क पर विपक्ष, चुनाव आयोग पर तीखा हमला

