मथुरा में यमुना नदी में पंजाब के पर्यटकों से भरी नाव डूबी, 6 की मौत, कई लापता; पीएम मोदी ने जताया शोक

Date:

मथुरा, 10 अप्रैल 2026: मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी के पीपा पुल के पास पर्यटकों से भरी नाव पलटने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 16-17 लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

शुक्रवार दोपहर करीब 2:45 बजे केसी घाट के पास पंजाब के लुधियाना से आए करीब 30 श्रद्धालुओं को नौका विहार करा रही दो नावों में से एक अचानक पलट गई। मथुरा के जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि अब तक 6 शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 16-17 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। बचाव अभियान तेजी से जारी है।

पीएम मोदी की संवेदना

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने की दुर्घटना से गहरा दुख हुआ। अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों की हर संभव मदद कर रहा है।”

डिप्टी सीएम का बयान

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिवारों के प्रति गहन संवेदनाएं। प्रभु श्रीराम जी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ दें। ॐ शांति।”

विपक्ष का आरोप

समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा, “भाजपा की लापरवाही और भ्रष्टाचार से वृंदावन में नाव डूबने से कई मौतें हुईं। मृतकों को श्रद्धांजलि, परिवारों को संवेदना। सभी को मुआवजा दें। धार्मिक स्थलों का व्यवसायीकरण और कुप्रबंधन दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है, जिसकी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की है।”

स्थानीय प्रशासन ने बचाव कार्य में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगा दी हैं। हादसे के कारणों की जांच चल रही है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...