आज़म खान के बेटे अब्दुल्लाह आज़म ने रामपुर में उप चुनाव को लेकर प्रशासन पर पक्षपात के गम्भीर आरोप लगाए हैं।
अब्दुल्लाह आज़म ने सुबह 11.32 पर एक ट्वीट कर कहा है, ” ऐसे चुनाव से कोई फ़ायदा नहीं”
अपना दूसरा ट्वीट उन्होंने सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर किया जिसमें अब्दुल्लाह आजम खान ने भाजपा प्रत्याशी के साथ 6 पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के नाम लिखकर सभी को भाजपा प्रत्याशी बता डाला।
11बजकर 40मिनट पर किए अपने तीसरे ट्वीट में अब्दुल्ला आजम खान ने लिखा, “रामपुर के उपचुनाव में एक नया नियम आया है, दो id दिखाकर डालेगा वोट”।
आपको बता दें कि मतदान को जा रहे वोटरों से कुछ पोलिंग बूथों पर आधार कार्ड को आईडी के रूप में मान्यता नहीं दी जा रही है और एक अतिरिक्त आईडी की मांग की जा रही है। वरना वोट डालने से रोका जा रहा है।
- ईद-मिलादुन्नबी पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अपील: ‘सादगी, अनुशासन और देशभक्ति का दें संदेश’
- डीजल ₹32.63 सस्ता, पेट्रोल ₹2.97 हुआ महंगा; जानें क्या हैं आज के नए रेट
- अलीगढ़ के मोहम्मद शादाब को स्विट्जरलैंड में WHO ने किया सम्मानित, दुनिया भर में बढ़ाया भारत का मान
- JMI Kickstarts Placement Season 2027: 34 Students Placed at TCS
- बदायूं के कछला में सड़क पर आया मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर गंगा में छोड़ा
