नई दिल्ली: एमएलएस लॉ एकेडमी (MLS Law Academy) द्वारा ‘MLS Shining Star Ceremony 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में लॉ प्रवेश परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सफल छात्रों को सम्मानित किया गया और उनकी सफलता का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (ऑल इंडिया बार एसोसिएशन) के मीडिया एडवाइजर एम. अतहर उद्दीन ‘मुन्ने भारती’ उपस्थित रहे।
समारोह में शिक्षकों, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों (सीनियर्स) और एमएलएस परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों की सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
एमएलएस लॉ एकेडमी के लिए यह समारोह न केवल सफल छात्रों को सम्मानित करने का अवसर था, बल्कि नए लॉ एस्पिरेंट्स को यह संदेश देने का भी माध्यम बना कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
MLS Law Academy – 2026 की प्रमुख उपलब्धियाँ:
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia BALLB 2026): 47 चयन
- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU BALLB 2026 – मेन कैंपस): 30 चयन
- कुल चयन: 77
इस वर्ष एमएलएस लॉ एकेडमी के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है। देश के दो प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों—जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 47 और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के मेन कैंपस में 30 छात्रों का चयन हुआ है, जिससे संस्थान के कुल 77 छात्रों ने सफलता दर्ज की है।
मुख्य अतिथि एम. अतहर उद्दीन ‘मुन्ने भारती’ वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्हें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 26 वर्षों का लंबा अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वे ओखला प्रेस क्लब (R) के चेयरमैन, ऑल इंडिया बार एसोसिएशन (सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया) के मीडिया एडवाइजर और कर्नेगी फाउंडेशन (R) के चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं।
पूर्व में वे दिल्ली उर्दू अकादमी (दिल्ली सरकार), TAC (भारत सरकार), दिल्ली विद्युत बोर्ड और उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन एवं यातायात सलाहकार समिति (उत्तर प्रदेश सरकार) के सदस्य भी रह चुके हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देते हुए उन्होंने एनडीटीवी (NDTV) में 17 वर्षों तक चीफ प्रोग्राम कॉर्डिनेटर (Chief Programme Coordinator) के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा वे NDTV, News 24, Janmat TV (Live India) और Jain TV की संस्थापक टीम के प्रमुख सदस्य रहे हैं। उत्कृष्ट पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
- दिल्ली: सत्य निकेतन में 40-50 साल पुरानी PG इमारत ढही, 5 की मौत और 11 सुरक्षित निकाले गए

- मिस्र: टीवी एंकर सारा खलीफा को ड्रग्स तस्करी मामले में मौत की सजा, अदालत में फूट-फूटकर रोईं

- मैनपुरी में 1.80 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद, डीसीएम जब्त; चालक गिरफ्तार

- MLS लॉ एकेडमी ने मनाया ‘शाइनिंग स्टार समारोह 2026’; 77 सफल छात्रों को वरिष्ठ पत्रकार मुन्ने भारती ने दी बधाई

- मासूमों ने कहा- ‘साहब! सांप-बिच्छू का डर लगता है’, डीएम के एक फैसले से रोशन हुआ मैनपुरी का बसैत गांव

