बरेली(गुलरेज़ ख़ान): गर्लफेंड ने पहले बॉयफेंड संग मिलकर युवक की हत्या कर दी। कॉल डिटेल निकालने के बाद पुलिस ने गर्लफेंड को हिरासत में लिया तो हत्या का खुलासा हुआ। रविवार को उसकी निशानदेही पर सुभाषनगर से शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में तीन को गिरफ्तार किया है।
कॉल डिटेल के आधार पर प्रेमिका को पकड़ लिया
शिवांशु गौतम (21) बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नवादा का रहने वाला था। वह दो अप्रैल को दोस्त के घर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उसका पता नहीं चला। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शिवांशु के लापता होने के बाद से परिजन उसे तलाश कर रहे थे और पुलिस भी तलाश में जुटी थी। कॉल डिटेल के आधार पर रविवार सुबह पुलिस ने उसकी प्रेमिका को पकड़ लिया। उसके साथ दो लड़के भी पकड़े गए। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में लड़की ने ही शिवांशु की हत्या करना कबूल किया है।
मढ़ीनाथ के जंगल में बोरी में शव मिला
पूछताछ में पता चला कि लड़की का शिवांशु से पहले उसके दोस्त सनी कश्यप से प्रेम प्रसंग चला था। शिवांशु और सनी दोनों गहरे दोस्त थे। पुलिस उसकी निशानदेही पर शव की बरामदगी के लिए बरेली पहुंची। यहां मढ़ीनाथ के जंगल में बोरी में उसका शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतक के भाई अभिषेक ने बताया कि शिवांशु किराना की दुकान चलाता था। वह दो अप्रैल को दोस्त के घर जाने की बात कहकर गया था। घर से अकेले ही निकला था। उसका शव मिलने की सूचना पुलिस ने परिवार वालों को दी। आरोप लगाया कि सनी कश्यप और उसकी प्रेमिका ने हत्या कर शव फेंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट

- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद


