उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश) :
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक युवती से छेड़छाड़ के आरोपी युवक को बंधक बनाकर तालिबानी अंदाज में सजा दिए जाने का मामला सामने आया है।
युवक के साथ तालिबानी सुलूक किए जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया है।
पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । बंधक बनाए गए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
संभल में छेड़छाड़ के आरोप में युवक को बंधक बनाकर तालिबानी अंदाज में सजा दिए जाने का मामला नखासा थाना इलाके के केशोपुर मंडी गांव में बीते मंगलवार का है।
बताया जा रहा है छेड़छाड़ के मामले का आरोपी युवक गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते चोरी छिपे मिलने युवती के घर पहुंचा था, जहां पर युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और शोर शराबा कर ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया।
युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी युवक पर घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए युवक को तालिबानी अंदाज में सजा देने के लिए युवक के हाथ पैर रस्सी से बांधने के बाद युवक को बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद युवक की तालिबानी अंदाज में जमकर पिटाई की गई।
छेड़छाड़ के आरोपी युवक को तालिबानी अंदाज में सजा दिए जाने की सूचना किसी तरह पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर बंधक बनाए गए युवक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया।
छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणों द्वारा पीटे गए युवक ने ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।
युवती के परिजनों की और से भी युवक के खिलाफ घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है।
जनपद के एसपी चक्रेश मिश्र ने जानकारी देकर बताया की बीते मंगलवार को नखासा थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना इलाके के केशोपुर मंडी गांव में एक युवक को बंधक बनाने के बाद मारपीट की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया था।
युवक ने युवती के परिजनों पर मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।
आरोपी युवक पर युवती से छेड़छाड़ के आरोप में युवती के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ भी धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है, मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

