रामपुर: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज रामपुर में पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान से मुलाकात करने जा रहे हैं। यह मुलाकात राजनीतिक हलकों में काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है और इसे सपा के आगामी चुनावी रणनीतियों और पार्टी की एकजुटता का संकेत माना जा रहा है।
जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद आजम खान और अखिलेश यादव की यह पहली मुलाकात होगी। मुलाकात से पहले आजम खान ने शर्त रखी है कि वे अकेले ही अखिलेश यादव से मिलेंगे, पार्टी के किसी अन्य सदस्य से मुलाकात नहीं करेंगे। माना जा रहा है कि आजम खान को कुछ राजनीतिक मुद्दों पर अखिलेश यादव से नाराजगी है, और इस बैठक के जरिए यह नाराजगी दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
अखिलेश यादव रामपुर के लिए रवाना हो चुके हैं, उनका हेलिकॉप्टर जौहर यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर उतरेगा, जहां से वह सीधे आजम खान के निवास जाएंगे। आज़म ख़ान अखिलेश यादव को रिसीव करने के लिए जौहर यूनिवर्सिटी पहुँच चुके हैं।
इस प्रकार, रामपुर में आज़म ख़ान और अखिलेश की मुलाकात बड़ा राजनीतिक महत्व रखती है, जिसमें पार्टी की एकजुटता को बढ़ावा देने का विशेष प्रयास किया जाएगा।
- ऑपरेशन ‘खैर’: रामपुर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से 500 क्विंटल बेशकीमती लकड़ी बरामद

- आजम खान की जेल में बिगड़ी तबीयत, पत्नी तंज़ीन फातिमा और यूसुफ मलिक ने जताई गहरी चिंता

- रामपुर: वन माफियाओं के खूनी खेल पर भारी ‘वन रक्षक’, DFO ने खुद संभाला मोर्चा, करोड़ों की खैर लकड़ी बरामद

- रामपुर: ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत महिलाओं को सिखाए गए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक

- रामपुर: जिला पंचायत परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, मुस्तफा हुसैन ने की गहन जांच की मांग

- रामपुर में चकबंदी का नया कीर्तिमान: 60 महीने का काम मात्र 24 महीने में हुआ पूरा, जिलाधिकारी ने टीम को किया सम्मानित

- नवाबज़ादा कलीम खां के इंतकाल से सचीन, लोहारू और रामपुर के शाही परिवारों में शोक

- रामपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के पूरे पैसे वापस कराए

- अलविदा ‘काशिफ-ए-मोहब्बत’: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का मुंबई में निधन

