उत्तर प्रदेश/संभल( मुज़म्मिल दानिश): विद्युत विभाग के जेई पर किसान से फोन पर गाली गलौज एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में गुस्साए किसानों ने बिजली घर पर तालाबंदी कर दी। इतना ही नहीं जेई(JE) के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
बिजली घर पर तालाबंदी का पूरा मामला संभल जिले के नखासा थाना इलाके के ग्राम सलखना का है। मंगलवार को किसान उमेश चौधरी ने जेई इकरार अहमद को फोन कर ट्यूबवेल का तार जोड़ने की बात कही थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर जेई ने फोन पर उमेश चौधरी से न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि गाली गलौज भी की जिससे गुस्सा होकर उमेश चौधरी ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
इसी बात से नाराज़ होकर गांव के लोग इकट्ठा होकर सलखना बिजली घर पहुंचे और यहां पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
बिजली घर पर धरने पर बैठे किसानों ने मांग उठाई कि जब तक जेई के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती वह धरने से नहीं हटेंगे।
पीड़ित किसान उमेश चौधरी ने बताया कि मेंथा की फसल में पानी लगाने के लिए जेई को फोन किया था क्योंकि कई दिन से बिजली नहीं आ रही थी और ऐसे में बिजली नहीं आने की वजह से फसल की सिंचाई कर पाना संभव नहीं था, लेकिन जेई ने फोन पर उसके साथ अभद्रता की।
वहीँ इस मामले में विद्युत विभाग के एसडीओ देहात अमरेंद्र यादव ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, अगर जेई की गलती सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही को उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

