रामपुर के थाना स्वार में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार साइबर जागरूकता अभियान के तहत बैंक कर्मी और ग्राहकों को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग कॉल, ओटीपी ठगी जैसी साइबर अपराधों से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
रामपुर, 15 सितम्बर 2025: साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को जागरूक करने के लिए पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को क्षेत्राधिकारी स्वार के नेतृत्व में थाना स्वार क्षेत्र अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक शाखा स्वार में साइबर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान ब्रांच मैनेजर अखिलेश शर्मा सहित बैंक कर्मी और ग्राहक मौजूद रहे।
गोष्ठी में ग्राहकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों जैसे—फिशिंग कॉल, लॉटरी और इनामी स्कीम, ओटीपी शेयरिंग, केवाईसी अपडेट के नाम पर फ्रॉड, फर्जी लिंक और ऐप डाउनलोड कराकर ठगी किए जाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।
साइबर अपराध से बचाव के मुख्य सुझाव
- अपनी निजी जानकारी जैसे ओटीपी, पिन और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।
- संदिग्ध लिंक या अज्ञात नंबर से प्राप्त कॉल/मैसेज पर भरोसा न करें।
- बैंक और सरकारी संस्थाएं कभी भी फोन कर गोपनीय जानकारी नहीं मांगतीं।
- मोबाइल ऐप हमेशा केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म (Google Play Store / App Store) से ही डाउनलोड करें।
- किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
गोष्ठी में मौजूद लोगों ने इस पहल को सराहनीय बताया और भविष्य में साइबर अपराधों से सतर्क रहने का संकल्प लिया।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मज़ाहिर रुहैला पठान ने ली देश और इंसानियत की शपथ, कहा- ‘नफरत नहीं, मोहब्बत फैलाएंगे’

- गज़ा संकट के बीच पीएम का इज़राइल दौरा निराशाजनक: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद

- मेवात मॉब लिंचिंग: आरोपी की जमानत याचिका हाईकोर्ट में खारिज

- Mann Ki Baat: ‘AI समिट में दिखी भारत की सामर्थ्य’, मन की बात में बोले PM मोदी; टी20 वर्ल्ड कप और अंगदान का भी किया जिक्र

- बाबरी नाम पर छिड़ा विवाद: मिर्जा मुर्तजा इकबाल ने जताई ‘पोस्टर’ पर आपत्ति, मज़ाहिर खान ने किया पलटवार

- अगरतला में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन: अमित शाह करेंगे शिरकत, आयुर्वेद और हिंदी का दिखेगा अनूठा संगम

- निशिकांत दुबे का व्यवहार ‘आदतन अपराधी’ जैसा: कुंवर दानिश अली

- वंदे मातरम् की अनिवार्यता असंवैधानिक और धार्मिक स्वतंत्रता पर चोट: मौलाना अरशद मदनी

- बस्तर में विकास का नया सूर्योदय: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘बस्तर पंडुम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ

- Budget Session 2026: आज से शुरू हो रहा संसद का बजट सत्र, राष्ट्रपति मुर्मू संबोधित करेंगी दोनों सदन

- गणतंत्र दिवस 1966: जब नेतृत्व के अभाव में भी ‘राष्ट्र के संकल्प’ ने भरी थी हुंकार

- Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस के उल्लास में डूबा देश; पीएम मोदी ने बताया ‘आन-बान-शान’ का पर्व

