रामपुर में हाथियों का आतंक, संघर्ष के दौरान एक की मौत, एक ज़ख्मी

Date:

रामपुर के एक गांव में जंगली हाथियों का एक जोड़ा आ जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग द्वारा लगभग डेढ़ दर्जन लोगों की टीम तैयार कर हाथियों की घेराबंदी की गई,लेकिन पूरे दिन तांडव मचाने के बाद हाथी कहीं गायब हो गए

रामपुर/सऊद खान: रामपुर के एक गांव में जंगली हाथियों का एक जोड़ा आ जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल देर रात हाथियों का एक जोड़ा रामपुर की बिलासपुर तहसील के एक गांव में देखा गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
वन विभाग द्वारा लगभग डेढ़ दर्जन लोगों की टीम तैयार कर हाथियों की घेराबंदी की गई, लेकिन पूरे दिन तांडव मचाने के बाद हाथी कहीं गायब हो गए। अधिकारियों द्वारा यह कयास लगाया जा रहा है कि हाथी उत्तराखंड बॉर्डर पार कर के क्षेत्र से बाहर चले जाएंगे।

रामपुर के गाँव नरपत नगर के तालाब में मगरमच्छ मिलने से दहशत, भू-माफियाओं ने पाट रखा है आधा तालाब

हाथियों के गांव में घुसने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं हाथियों के सामने पड़ने वाले दो ग्रामीणों के साथ खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा घायल अवस्था में उपचार के लिए भेज दिया गया है।
हाथियों को तलाशती ग्रामीणों के साथ वनविभाग की टीम- फ़ोटो ग्लोबलटुडे
हाथियों को तलाशती ग्रामीणों के साथ वनविभाग की टीम- फ़ोटो ग्लोबलटुडे
ग्रामीणों के अनुसार पिछली रात दो हाथी गांव में आ गए, जिन्होंने पूरे गांव में तांडव मचा दिया। हाथियों ने एक राहगीर को टक्कर मारकर घायल कर दिया। वहीं एक युवक को पैरों से रौंदकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। गांव में दहशत का माहौल है,कोई भी अकेला नहीं निकल रहा है। अगर किसी को कहीं जाना होता है तो दो-चार लोग इकट्ठा होकर ही जाते हैं।

रामपुर पुलिस कप्तान ने रात में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की चेकिंग

हाथियों के संबंध में डीएफओ ए।के।कश्यप ने बताया बीती रात नेपाल से चलकर पीलीभीत और फिर उत्तराखंड होते हुए रामपुर पहुंचे हाथी को पकड़ने के लिए कई टीमें लगा दी गई है। अब हाथियों की घेराबंदी करके उन्हें वापस उस डायरेक्शन में भेजने का प्रयास किया जा रहा है जहां से वो आए थे। लोगों की सुरक्षा के लिए फॉरेस्ट विभाग के 18 से 20 कर्मी इस ऑपरेशन में लगे हुए हैं। कोशिशें की जा रही है कि हाथियों को बिना कोई नुकसान पहुंचाए उसी रास्ते वापस भेज दिया जाएगा।
मौके पर वन अधिकारियों ने देर रात कांबिंग करके हाथियों के जाने के सबूत जुटाए। वहीं हाथियों को डायरेक्शन देने के लिए उन्हें दो तरफ से घेर कर एक टारगेट स्थान तक पहुंचाने के लिए टीम द्वारा घेराबंदी की गई। इस दौरान मौके पर हाथियों के पैरों के निशान भी मिले, जो एक दिशा की ओर जा रहे थे। फिलहाल हाथी द्वारा गांव में दो लोगों से संघर्ष के बाद ग्रामीणों में खौफ है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...

ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मैनपुरी(सिराज हुसैन): थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम चंदाई में...