रामपुर: डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि सपा शासनकाल में दलितों की जमीनें छीन ली गईं, उन्हें बेघर किया गया, लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें न्याय दिलाया।
आकाश सक्सेना ने जिला सहकारी बैंक सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में कहा कि आज़म खान ने जौहर यूनिवर्सिटी के लिए लोगों की ज़मीनें कब्जाईं, बस्तियां उजाड़ने की योजना बनाई, विशेषकर वाल्मीकि बस्ती को। लेकिन दलितों की एकता और भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप से यह साजिश नाकाम रही।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात कर रही है और उनके सिद्धांतों पर चलते हुए गरीब और वंचित समाज के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सफाईकर्मियों के पैर धोना इस बात का प्रतीक है कि भाजपा दलित समाज को पूरा सम्मान देती है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने आंबेडकर के विचारों पर चलने और सामाजिक समानता की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

