रामपुर जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर युवाओं ने रक्तदान कर अनूठा जश्न मनाया। विधायक आकाश सक्सेना ने रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया। स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में रक्तदान के साथ ही अस्पताल की सेवाओं का भी निरीक्षण हुआ।
रामपुर (रिज़वान ख़ान): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युवाओं ने रक्तदान कर एक अनोखा संदेश दिया। भारी संख्या में युवा जिला अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर जन्मदिन मनाया। युवाओं ने केक काटने के बजाय रक्तदान को उत्सव का माध्यम बनाया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के शहर विधायक आकाश सक्सेना ने फीता काटकर किया। इस मौके पर जिला अस्पताल के सीएमएस बी.सी. सक्सेना ने शॉल ओढ़ाकर और फूल भेंट कर विधायक आकाश सक्सेना का स्वागत किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. दीप सिंह सहित तमाम अधिकारियों ने भी गुलदस्तों से विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान शहर विधायक आकाश सक्सेना ने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और अस्पताल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीएमओ डॉ. दीप सिंह ने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं और रक्तदान शिविर से संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

- लोकसभा में महिला आरक्षण (131वां संशोधन) विधेयक गिरा; दो-तिहाई बहुमत जुटाने में विफल रही सरकार

- अंडमान में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का तीन दिवसीय केंद्रीय मंथन शुरू; युवाओं के प्रशिक्षण और ‘आदर्श मस्जिद’ प्रोजेक्ट पर ज़ोर

- आशा भोसले का निधन: 92 वर्ष की उम्र में दिग्गज गायिका ने ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

- प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: सभी राज्यों में 5 किलो LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी

- राज्यसभा सभापति ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस खारिज किया

- पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले 319 करोड़ रुपये की नकदी, शराब, ड्रग्स और मुफ्त उपहार जब्त

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने स्वामी मुक्तेश्वर आनंद के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति, डॉ. इंद्रेश कुमार के समर्थन में एकजुटता का आह्वान

- ईद-उल-फित्र: देशभर में खुशी के रंग, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए विशेष प्रार्थनाएं

- ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भारतीय अंतरधार्मिक प्रतिनिधिमंडल ने जताई संवेदना

- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मज़ाहिर रुहैला पठान ने ली देश और इंसानियत की शपथ, कहा- ‘नफरत नहीं, मोहब्बत फैलाएंगे’

