रामपुर, 20 सितम्बर: महिला सुरक्षा और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में रामपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। महिला बीट व्यवस्था के अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों और विशेष पैरवी के चलते वर्ष 2024 से अब तक महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति अपराधों से जुड़े कुल 85 प्रकरणों में अभियुक्तों को दोषसिद्ध कर सजा दिलाई गई है।
पुलिस अधीक्षक रामपुर ने बताया कि महिला बीट अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर न सिर्फ पीड़िताओं की समस्याएं सुनते हैं, बल्कि उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को कानून के दायरे में लाकर न्यायालय से कठोर दंड सुनिश्चित कराते हैं।
थाना-वार सजा के प्रकरण
1 जनवरी 2024 से अब तक रामपुर पुलिस की विशेष पैरवी के बाद अपराधियों को सजा दिलाने की थाना-वार स्थिति इस प्रकार है–
- कोतवाली – 3 प्रकरण
- गंज – 8 प्रकरण
- सिविल लाइन – 2 प्रकरण
- स्वार – 4 प्रकरण
- टाण्डा – 7 प्रकरण
- अजीमनगर – 3 प्रकरण
- बिलासपुर – 10 प्रकरण
- खजुरिया – 6 प्रकरण
- केमरी – 4 प्रकरण
- भोट – 4 प्रकरण
- मिलक – 8 प्रकरण
- शहजादनगर – 4 प्रकरण
- पटवाई – 6 प्रकरण
- शाहबाद – 15 प्रकरण
- सैफनी – 1 प्रकरण
- महिला थाना एवं मिलक खानम – 0 प्रकरण
कठोर सजा और पुलिस की प्रतिबद्धता
रामपुर पुलिस द्वारा इन मामलों में साक्ष्यों का विधिपूर्वक संकलन कर अदालत में विशेष पैरवी सुनिश्चित की गई। परिणामस्वरूप कई मामलों में अभियुक्तों को अवधि कारावास से लेकर आजीवन कारावास तक की कठोर सजा दिलाई गई।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधियों को हर हाल में कानून के कठोर दंड का सामना करना पड़ेगा।
रामपुर पुलिस का यह प्रयास न केवल महिला सुरक्षा की दिशा में उसकी गंभीरता को दर्शाता है, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान व आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को भी पुष्ट करता है।
- ‘भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है…’: जयपुर में कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

- मोहन भागवत अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा का करेंगे दौरा, क्या है मकसद? RSS ने बताया मास्टरप्लान

- देशभर के मदरसों और खानकाहों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मुल्क की तरक्की के लिए उलेमाओं ने की दुआएं

- विरोध प्रदर्शन करने से Gen-Z देशविरोधी नहीं हो जाते, वे हमारी पीढ़ी से भी ज्यादा ईमानदार और देशभक्त हैं: मोहन भागवत

- तरुण तेजपाल दोषी करार: बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने पलटा 2021 का बरी करने वाला फैसला

- असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, मुख्यमंत्री राहत कोष में देगा आर्थिक सहयोग

- “अमित शाह दें इस्तीफा या पीएम मोदी बर्खास्त करें”: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

- पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का आदेश, हाईकोर्ट ने नियुक्त किया परिसमापक

- ‘जेन-जी का मतलब राष्ट्र प्रथम’: विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में युवाओं ने पीएम मोदी से साझा किए अनुभव

- CJP प्रोटेस्ट के बीच RSS नेता की छात्रों को नसीहत, कहा- देशहित में समय दें, राजनीति में न उलझें

- कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने देश के वीर योद्धाओं को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: NEET विवाद और प्रदर्शनों के बीच छोड़ा केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पद, Gen-Z की बड़ी जीत


