नई दिल्ली, 25 सितंबर 2025: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने और छात्र-केंद्रित सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब पास-आउट छात्र अपना अस्थायी (प्रोविजनल) प्रमाण पत्र केवल विश्वविद्यालय के स्टूडेंट पोर्टल https://jmicoe.in से प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा 25 सितंबर 2025 से प्रभावी हो गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस डिजिटल पहल से छात्रों का समय बचेगा, कागजी कार्यभार घटेगा और पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व सहज बनेगी। अब छात्रों को कार्यालय आने या प्रमाण पत्र के लिए हफ्तों तक इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। वे कहीं से भी, कभी भी, कुछ ही मिनटों में प्रमाण पत्र डाउनलोड कर पाएंगे।
प्रमुख विशेषताएँ
- प्रोविजनल प्रमाण पत्र केवल स्टूडेंट पोर्टल से ही जारी होंगे।
- छात्र ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म जमा कर सकेंगे।
- आवेदन शुल्क ₹300 रखा गया है (₹50 प्रमाण पत्र शुल्क + ₹250 ऑटोमेशन चार्ज)।
- सफल भुगतान के तुरंत बाद प्रमाण पत्र डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
- यह सुविधा 24×7 उपलब्ध रहेगी।
इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए परीक्षा नियंत्रक प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि यह पहल विश्वविद्यालय के डिजिटल परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे प्रशासनिक दक्षता बढ़ने के साथ-साथ छात्रों को कहीं से भी अपने दस्तावेज़ प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।
विश्वविद्यालय ने सभी पास-आउट छात्रों से अपील की है कि वे इस सुविधा का उपयोग कर समय की बचत और आसान प्रक्रिया का लाभ उठाएँ।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मज़ाहिर रुहैला पठान ने ली देश और इंसानियत की शपथ, कहा- ‘नफरत नहीं, मोहब्बत फैलाएंगे’

- गज़ा संकट के बीच पीएम का इज़राइल दौरा निराशाजनक: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद

- मेवात मॉब लिंचिंग: आरोपी की जमानत याचिका हाईकोर्ट में खारिज

- Mann Ki Baat: ‘AI समिट में दिखी भारत की सामर्थ्य’, मन की बात में बोले PM मोदी; टी20 वर्ल्ड कप और अंगदान का भी किया जिक्र

- बाबरी नाम पर छिड़ा विवाद: मिर्जा मुर्तजा इकबाल ने जताई ‘पोस्टर’ पर आपत्ति, मज़ाहिर खान ने किया पलटवार

- अगरतला में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन: अमित शाह करेंगे शिरकत, आयुर्वेद और हिंदी का दिखेगा अनूठा संगम

- निशिकांत दुबे का व्यवहार ‘आदतन अपराधी’ जैसा: कुंवर दानिश अली

- वंदे मातरम् की अनिवार्यता असंवैधानिक और धार्मिक स्वतंत्रता पर चोट: मौलाना अरशद मदनी

- बस्तर में विकास का नया सूर्योदय: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘बस्तर पंडुम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ

- Budget Session 2026: आज से शुरू हो रहा संसद का बजट सत्र, राष्ट्रपति मुर्मू संबोधित करेंगी दोनों सदन

- गणतंत्र दिवस 1966: जब नेतृत्व के अभाव में भी ‘राष्ट्र के संकल्प’ ने भरी थी हुंकार

- Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस के उल्लास में डूबा देश; पीएम मोदी ने बताया ‘आन-बान-शान’ का पर्व

